चंडीगढ़ पीजीआई के भार्गव सभागार में बुधवार की शाम एक अलग ही नजारा था। मरीजों के इलाज में 24 घंटे व्यस्त रहने वाले डॉक्टर अलग-अलग परिधानों में रैंप पर फैशन का जलवा बिखेर रहे थे। पीजीआई के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेनिथ में प्रस्तुत फैशन शो के अंतर्गत रेजिडेंट डॉक्टरों ने चार अलग-अलग टीम बनाकर फैशन शो किया। इसमें डॉक्टरों ने रेट्रो टू मेट्रो, कोविड-वॉरियर्स, एंजल्स एंड डेविल और चेस(शतरंज) की थीम वाले वेस्टर्न ड्रेस में रैंप वॉक किया। सभागार में मौजूद रेजिडेंट डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
2 of 5
पीजीआई में डॉक्टर्स का रैंप वॉक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
इस अवसर पर मेहंदी, क्रॉसवर्ड, कॉमिक स्ट्रिप, सुडोकू के साथ ही हिंदी में वाद विवाद प्रतियोगिता भी हुई। इसमें डॉक्टरों ने अस्पताल में मनोरंजक गतिविधियां एक आवश्यकता है बनाम यह समय की बर्बादी है, अवसाद कार्यकर्ताओं के लिए एक जैविक विकार है बनाम यह बचाव का एक आसान तरीका है और इच्छा मृत्यु के पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क पेश कर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
3 of 5
पीजीआई में वार्षिक समारोह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
ये रहे विजेता
ब्लॉक एंड टेकल
1. डॉ. शुभकर्मन
2. डॉ. सलोनी
3. सिद्धिमा गोयल
एडजैप
1. डॉ. नूपुर एंड टीम
2. डॉ. नित्यांश एंड टीम
3. तेनजिन और टीम
4 of 5
पीजीआई में डॉक्टर्स का रैंप वॉक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
समूह गायन:
1. मानसी और टीम
2. सनी कुमार एंड टीम
3. शिवम एंड टीम (लम्हे)