पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग (यूआईसीईटी) के सालाना फेस्ट साइनाइड-14 के पहले दिन शाम को फैशन नाइट का आयोजन किया गया। फैशन नाइट के दौरान युवाओं ने आकर्षक अंदाज में रैम्प पर अपने हुनर को पेश किया। फैशन नाइट के दौरान रैम्प पर वॉक करते हुए स्टूडेंट्स। फैशन नाइट के दौरान डांस नाइट का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं ने जमकर मस्ती की। फेस्ट के पहले दिन सुबह से शाम तक कई तरह के कॉम्पटीशन भी कराए गए, जिनमें युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्ट्रीट डांस प्रतियोगिता के दौरान अपनी कला का प्रदर्शन करती एक छात्रा।