फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री रेखा के बारे में मनीष मल्होत्रा ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर सबके होश उड़े

Sun, 13 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा के बारे में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ऐसा खुलासा किया, सुनकर सभी के होश उड़ गए। पढ़िए इस नामी हस्ती का स्पेशल इंटरव्यू।
विज्ञापन

2 of 7
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
मशहूर फैशन डिजाइर मनीष मल्होत्रा मोहाली स्थित आईनिफ्ड की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वीरवार को सिटी ब्यूटीफुल आए थे। इस मौके पर मनीष मल्होत्रा ने देश भर से उन चुनिंदा फैशन डिजाइनर छात्रों को सम्मानित किया। मनीष को 2017 में सितंबर में होने वाले लंदन फैशन वीक में कलेक्शन पेश करने के लिए चुना गया है। लंदन फैशन वीक में इस बार इंडिया डे यानी भारतीय दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनीष ने कई खुलासे किए। बॉलीवुड की नामी हस्तियों के ड्रेसिंग सेंस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मनीष ने बताया कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान सबसे स्टाइलिश हैं। शाहरुख पर काला रंग बेहद सूट करता है। रेखा और श्रीदेवी का कोई सानी नहीं। रेखा तो जिम के कपड़ों में भी अच्छी दिखती हैं। दोनों को मैं आज भी 'मैम’ कहता हूं और दोनों सुपरस्टार हैं। श्रीदेवी की वजह से मेरे करिअर में काफी बदलाव आया।

 

4 of 7
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
मनीष मल्होत्रा ने बताया कि फैशन डिजाइनिंग ने मेरी जिंदगी बदल दी। मुझे आज भी वह दिन याद है जब मुझे फि ल्मों में कपड़े डिजाइन करने का ऑफर मिला तो मेरी मां ने मुझसे कहा था- क्या तुम दर्जी बनने वाला हो। इसके बाद मैंने उन्हें समझाया कि फैशन डिजाइनिंग क्या होती है। मनीष ने बताया कि वे पढ़ाई में काफी कमजोर थे। उनके माता-पिता भी इस बारे में जानते थे।

 
विज्ञापन

5 of 7
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
मनीष बोले, मुझे छठी कक्षा में कलर करना, पोस्टर बनाना और उनकी कटिंग करना पसंद था। इन चीजों से मुझे कब लगाव हो गया, इस बारे में पता ही नहीं चला। 19 साल का हुआ तो मैंने कमाना शुरू कर दिया। मॉडलिंग की दुनिया में आया। साल 1990 में पहली बार फिल्मी कलाकारों के कपड़ों की डिजाइनिंग करने का ऑफर मिला। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

6 of 7
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
मनीष ने कहा कि डिजाइनिंग की दुनिया में बदलाव बहुत महत्व रखता है। फैशन हर बार नया रूप लेकर आता है। बस उसे नए लुक में उतारना ही कला होती है। उन्होंने कहा कि फैशन की दुनिया में काफी बदलाव आया है। किसी भी फिल्ड में आगे बढ़ने के लिए मेहनत जरूरी है। मेहनत के साथ-साथ पढ़ाई करना भी आवश्यक है। अपने काम से प्यार करने पर ही सफलता मिलेगी। लोगों की भीड़ में अलग दिखने के लिए हमेशा प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा
मनीष मल्होत्रा ने बताया कि वे 27 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। मेरे वक्त में मुंबई में लड़कों के लिए फैशन डिजाइनिंग का कोई कोर्स नहीं था। सिर्फ गर्ल्स के एसएनडीटी कॉलेज में फैशन की पढ़ाई कराई जाती थी। दिल्ली में निफ्ट खुला तो ऑप्शन था, पर मैं मुंबई छोड़कर नहीं जाना चाहता था। मेरा पूरा बचपन फिल्म थिएटर्स में बीता है। म्यूजिक, रंग और डायलॉग्स सब मुझे प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें