फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 16 साल से एक 'मां' बच्चों सहित घर में कैद

Wed, 11 Mar 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
मानसिक रूप से बीमार महिला उसके एक बेटे व बेटी की दुनिया 16 साल तक एक मकान ही बना रहा।  अदालत के आदेश पर बुधवार को थाना सिटी साउथ पुलिस ने पंजाब के मोगा शहर एक मकान में डेढ़ दशक से बंद उन्हें अमृतसर के विद्या सागर मेंटल अस्पताल भेजा। इस संबंध्ा में महिला के पति ने संबंधित अदालत में अर्जी देकर अपील की थी।
विज्ञापन

तस्वीरें: 16 साल से एक 'मां' बच्चों सहित घर में कैद

2 of 6
बुधवार की सुबह 8: 30 के करीब थाना सिटी साउथ के एएसआई इकबाल सिंह, लेडी पुलिस समेत जब महिला निर्मल कौर व उसके बच्चों को गाड़ी में बैठाने के लिए घर से बाहर ले जाने का प्रयास किया तो तीनों ने भारी विरोध किया। किसी तरह पुलिस ने तीनों को गाड़ी में बैठाया। पड़ोस के लोगों ने बताया दस वर्ष पहले भी पुलिस ने इस घर में दबिश दी थी।

विज्ञापन

तस्वीरें: 16 साल से एक 'मां' बच्चों सहित घर में कैद

3 of 6
इसके बाद प्रशासन चुप्पी धरकर बैठ गया था। जिस मकान में यह तीनों रह रहे थे उस घर में बिजली विभाग की ओर से बिजली कनेक्शन चाल साल पहले काट दिया गया था। हैरत की बात यह है कि गर्मियों में यह लोग रह रहे थे। पड़ोस के लोगों को कहना है कि हमने इनके घर का कभी दरवाजा खुला नहीं देखा।

तस्वीरें: 16 साल से एक 'मां' बच्चों सहित घर में कैद

4 of 6
महिला निर्मल कौर का पति जोगिंदर सिंह बेदी पुत्र किशन सिंह बेदी निवासी नानक नगरी वर्ष 1984 में यूपी के इलाहाबाद में रेलवे में बतौर इलेक्ट्रानिक इंजीनियर तैनात था। 1984 में बिगड़े हालातों के कारण वह पत्नी निर्मल कौर, बेटे इंद्रपाल सिंह व बेटी कमलजीत कौर को मकान में छोड़ गया था। अकेलेपन के कारण उसके पारिवारिक सदस्यों ने करीब 16 साल से घर से निकलना ही बंद कर दिया था।
विज्ञापन

तस्वीरें: 16 साल से एक 'मां' बच्चों सहित घर में कैद

5 of 6
इस बीच जोगिंदर सिंह रिटायर्ड होने बाद जब वापस लौटा तो पत्नी निर्मल कौर ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। निर्मल कौर और दोनों बच्चे इतने सालों तक अकेले रह दिमागी संतुलन खो बैठे थे। मजबूरी में जोगिंदर सिंह नानक नगरी में मकान ले अलग रहने लगा। वह राशन का समान अपने बच्चों को देकर लौट आता था। जोगिंदर ने बताया कि राशन उसकी पत्नी बाहर से ही पकड़ लेती थी। और उसे घर में घुसने नहीं देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: 16 साल से एक 'मां' बच्चों सहित घर में कैद

6 of 6
पीड़ित जोगिंदर सिंह ने अदालत में अपने पारिवारिक सदस्यों की मानसिक स्थिति बिगड़ने के चलते इलाज कराने के लिए अमृतसर भेजने की अपील की थी। कोर्ट ने 4 मार्च को परिजनों का मेडिकल चेकअप करने के आदेश दिए। सिविल अस्पताल डॉ. राजेश मितल ने टीम व पुलिस सहित पड़ोसियों की छत से इस घर में उतरकर निर्मल कौर, उसके बेटे इंद्रपाल सिंह व बेटी कमलजीत कौर की जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने तीनों के इलाज का आदेश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें