फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया

Tue, 26 May 2015 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
परीक्षाओं के बाद नतीजों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। नतीजे घोषित हुए तो छात्राओं की खुशी देखने लायक थी। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया

2 of 9
परीक्षाओं के बाद नतीजों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। नतीजे घोषित हुए तो छात्राओं की खुशी देखने लायक थी। ट्राइसिटी से 12वीं सीबीएसई परीक्षा में कुल 12172 छात्र और 9169 छात्राएं शामिल हुईं। कुल 21341 में से 16423 स्टूडेंट्स को सफलता मिली। ओवरऑल पास प्रतिशत 76.96 फीसदी रहा। ट्राइसिटी में जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय के परिणाम अन्य स्कूलों से बेहतर रहे।
विज्ञापन

तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया

3 of 9
चंडीगढ़ स्कूलों में 6091 लड़के, जबकि 5205 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं। इनमें से 4159 लड़के और 3972 लड़कियों को सफलता मिली। परीक्षा में शामिल कुल छात्रों में से 68.21 फीसदी पास हुए, लड़कियों का प्रतिशत 76.31 रहा। ओवरऑल पास प्रतिशत 71.98 फीसदी रहा।

तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया

4 of 9
पंचकूला के जवाहर नवोदय विद्यालय में 41 लड़के, 36 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुईं। इनमें 39 लड़के पास हुए, जबकि शत प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में पास हुईं। ओवरऑल पास प्रतिशत 97.40 फीसदी रहा। केंद्रीय विद्यालय में 334 छात्र, 328 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। इनमें से 319 छात्र व 318 छात्राएं सफल रहीं। ओवरऑल पास प्रतिशत 96.22 फीसदी रहा।
विज्ञापन

तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया

5 of 9
पंचकूला के प्राइवेट स्कूलों में 3945 छात्र, 2171 छात्राएं शामिल। वहीं, 2970 छात्रों के साथ 2001 छात्राओं को सफलता मिली। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.28 फीसदी रही। पंचकूला के जवाहर नवोदय विद्यालय में 46 छात्र व 26 छात्राएं परीक्षा में शामिल। इनमें से 44 छात्र व शत प्रतिशत लड़कियों को सफलता मिली। ओवरऑल पास प्रतिशत 97.22 फीसदी रहा।
विज्ञापन

तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया

6 of 9
पंचकूला के केंद्रीय विद्यालय में 111 छात्र व 99 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। इनमें से 109 छात्र, जबकि 95 छात्राएं पास हुईं। ओवरऑल 97.14 फीसदी। प्राइवेट स्कूल में 550 छात्र व 409 छात्राएं परीक्षा में शामिल। इनमें से 451 छात्रों और 378 छात्राओं को सफलता मिली। ओवरऑल 86.44 फीसदी।
विज्ञापन

तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया

7 of 9
मोहाली के केंद्रीय विद्यालय में 60 छात्र और 62 छात्राएं परीक्षा में शामिल। इनमें से 53 छात्र व 59 छात्राओं को सफलता। ओवरऑल पास प्रतिशत 91.80 फीसदी। प्राइवेट स्कूलों के कुल 994 छात्र व 833 छात्राएं परीक्षा में शामिल। इनमें से 672 छात्र व 722 छात्राओं को सफलता मिली। ओवरऑल 76.30 फीसदी रहा।

तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया

8 of 9
सीबीएसई बारहवीं के परिणाम में महेंद्रगढ़ के हैप्पी एवरग्रीन स्कूल की छात्रा पूनम यादव ने 494 अंक लेकर विज्ञान वर्ग में देश भर से संयुक्त रूप से तीसरा और पंचकूला रीजन के हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया। पूनम ने केमिस्ट्री में 100, फिजिक्स में 99, गणित में 100, म्यूजिक में 100 और इंग्लिश विषय में 95 अंक प्राप्त किए। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी पूनम ने बिना ट्यूशन के यह उपलब्धि हासिल की। उसके पिता आर्मी में नायब सूबेदार और मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: रिजल्ट आया तो ऐसे लगा, मानो जहां मिल गया

9 of 9
शारीरिक अक्षम श्रेणी में करनाल के एसडी आदर्श स्कूल की नैंसी गुप्ता ने 96 फीसदी अंक लेकर देश भर में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रदेश में मेवात में उत्तीर्ण स्टूडेंट्स का प्रतिशत सबसे अधिक 98.88 रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें