फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सड़क पर उतरे हजारों पूर्व सैनिक...आखिर ऐसा क्या हुआ?

Thu, 09 Jul 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
1 of 7
हजारों की संख्या में बुजुर्ग बठिंडा-चंडीगढ़ हाइवे पर उतर आए। उन्होंने सरकार के खिलाफ धरना दिया और विरोधी नारेबाजी की। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन

जब सड़क पर उतरे हजारों पूर्व सैनिक...आखिर ऐसा क्या हुआ?

2 of 7
दरअसल, ये प्रदर्शनकारी पूर्व सैनिक थे, जो वन रैंक वन पेंशन की मांग लागू करने की मांग कर रहे थे। इन पूर्व सैनिकों ने तीन घंटे तक हाइवे को जाम रखा। प्रदर्शन इंडियन एक्स सर्विस लीग के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

जब सड़क पर उतरे हजारों पूर्व सैनिक...आखिर ऐसा क्या हुआ?

3 of 7
लीग के अध्यक्ष सेवामुक्त ब्रिगेडियर इंद्र मोहन सिंह ने कहा कि एक रैंक एक पेंशन की मांग विभिन्न सरकारों की ओर से लंबे समय से लटकाई जा रही है। अब मोदी सरकार ने इसे लागू करने का ऐलान कर इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये का बजट भी रख दिया। इसके बावजूद उक्त योजना को लागू नहीं किया गया।

जब सड़क पर उतरे हजारों पूर्व सैनिक...आखिर ऐसा क्या हुआ?

4 of 7
ब्रिगेडियर सिंह ने कहा कि ऐसा कर केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों से धोखा किया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कर्नल अमित पांडिया को मांगपत्र सौंपकर मांग की कि एक रैंक एक पैंशन को लागू करवाने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जब सड़क पर उतरे हजारों पूर्व सैनिक...आखिर ऐसा क्या हुआ?

5 of 7
दूसरी ओर, तीन घंटों से अधिक समय तक हाईवे जाम रहने से यातायात बुरी तरह से अवरुद्ध रहा। विभिन्न जगहों प आम लोगों व पूर्व सैनिकों के दरमियान कहासुनी व धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन

जब सड़क पर उतरे हजारों पूर्व सैनिक...आखिर ऐसा क्या हुआ?

6 of 7
संगरूर-लुधियाना मुख्य मार्ग पर भी गांव लड्डा के पास लगाए जा रहे टोल प्लाजा के विरोध में एक्शन कमेटी ने तीन घंटे तक मुख्य मार्ग पर जाम लगाए रखा। एक्शन कमेटी ने ऐलान किया है कि वे किसी भी कीमत पर टोल प्लाजा नहीं लगने देंगे, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी संघर्ष की राह अपनानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब सड़क पर उतरे हजारों पूर्व सैनिक...आखिर ऐसा क्या हुआ?

7 of 7
कमेटी के अध्यक्ष अनवर ने कहा कि प्लाजा लगने से लोगों पर बोझ पड़ेगा और इसके विरोध में एक्शन कमेटी द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने इस मामले का कोई हल नहीं निकाला तो संघर्ष को तेज कर दिया जाएगा और इस टोल प्लाजा का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें