फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में जान पहचान है, तब ही बदल पाएंगे 10 रुपये के सिक्के!

Thu, 11 Jan 2018 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
10rs Coins - फोटो : File Photo
अगर आपकी जान पहचान है, तब ही आप बैंक में 10 रुपये का सिक्का आसानी से बदल पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
Rs 10 Coins - फोटो : PTI
जी हां, अमर उजाला टीम ने बुधवार को राष्ट्रीयकृत और निजी क्षेत्र के बैंक में पड़ताल की, जहां पहली बार में तो बैंक कर्मचारी 10 रुपये के सिक्के को बदलने के लिए न ही करते नजर आए, लेकिन अमर उजाला की टीम के कुरेदने पर कहीं बैंक कर्मचारी बोला कि कुछ सिक्के हों तो बदल देंगे, कहीं कहा गया कि बैंक में खाता है तो सिक्के लेकर खाते में जमा कर देंगे।
विज्ञापन

3 of 7
bank
कुल मिलाकर हालात ऐसे लगे कि अगर एक आम आदमी बैंक में 10 रुपये के सिक्के लेकर उसके बदले नोट लेना चाहे तो आसान नहीं है, उसके धक्के खाने ही पड़ेंगे और वह हारकर लौट जाएगा। इसके बाद 10 रुपये का सिक्का दोबारा लेने से तौबा कर लेगा। आइए जानते हैं कि अमर उजाला की टीम जब ग्राहक बनकर बैंक पहुंची तो उसे किस तरह के सवालों से गुजरना पड़ा और जब टीम ने अपना परिचय दिया तो जवाब गोलमोल हो गया।  

4 of 7
10rs Coins
दिल्ली रोड स्थित जाट कॉलेज के पास स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक में अमर उजाला की टीम पहुंची। मैनेजर से 10 रुपये के सिक्के बदलने के बाबत पूछा गया, जिस पर उन्होंने शहर में इन सिक्कों के नहीं चलने और नकली सिक्कों की फैक्ट्री पकड़े जाने को इसकी वजह बताई। इस पर टीम ने दोबारा 10 रुपये का सिक्का बदलने की बात पूछी, जिस पर उन्होंने टीम से पहचान बताने के लिए कहा, इसके बाद टीम ने अपनी पहचान उजागर की। इस पर उनका कहना था कि अगर आपके पास 10-20 सिक्के हों तो लाइए बदल देते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Bank Office
इसके बाद टीम मॉडल टाउन स्थित एक निजी बैंक की शाखा में पहुंची। जहां इंक्वायरी काउंटर पर 10 रुपये के 50 सिक्के बदलने के बारे में पूछा गया, जिस पर कैश काउंटर पर जाने के लिए कह दिया गया। उनका कहना था कि इस बारे में कैशियर ही जानकारी दे सकता है। इसके बाद टीम टेलर काउंटर पहुंची और टेलर से पूछा कि उनके पास 10 रुपये 50 सिक्के हैं, जिन्हें बदलवाना है, लेकिन कैशियर ने सिक्के बदलने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब उसने यह कहा गया कि उनके बैंक में ही खाता भी है तो उनका कहना था कि सिक्कों के बदले कैश तो नहीं मिलेगा, लेकिन सिक्के खाते में रकम जमा हो जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
10rs Coins
अब इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक आम इंसान या एक छोटे दुकानदार के लिए 10 रुपये का सिक्का लेने पर उसे खपाना कितनी बड़ी मुसीबत है। इसीलिए न तो ग्राहक 10 रुपये का सिक्का ले रहा और न ही कोई व्यापारी। उधर, बैंकों के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मुकेश कुमार जैन ने कहा कि अगर कोई बैंक सिक्के लेने से इनकार करता है तो लोग उनके पास शिकायत करें, जिसके बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bank Office
उधर, व्यापारियों का कहना है कि रोहतक समेत आसपास के जिलों में 10 रुपये के सिक्के नहीं लिए जाने की दिक्कत बनी हुई है। यहां तक कि कई बार सिक्के बैंक में ले जाने पर भी उसे जमा करने से मना कर दिया जाता है। व्यापारियों ने बताया कि 10 रुपये का सिक्का वैध होने के बारे में सरकार और प्रशासन की ओर से कई बार कहा जा चुका है, लेकिन 10 रुपये का सिक्का ग्राहक लेता नहीं और बैंक भी मना कर देता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें