योग संग नृत्य का संगम के साथ चंडीगढ़ योग फेस्टिवल के समापन हो गया। चार दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर रविवार को होटल हयात में योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि योग से कोई रोग पैदा नहीं होता है। योग के साथ लोगों को आहार और विचार शुद्घ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग से शरीर और चित्त शुद्घ होता है। चित्त में सारी प्रवृत्ति होती है। चित्त अगर सही नहीं होता है तो मन का अस्तित्व समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
2 of 7
चंडीगढ़ योग फेस्टिवल
- फोटो : amar ujala
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोगों ने कहा कि बाबा आप नोबेल पुरस्कार के लिए जुगाड़ क्यों नहीं लगाते हैं इस पर मैंने कहा कि मै जहां बैठता हूं और मेरे फालोवर ही मुझे नोबेल मानते हैं। इसे ज्यादा फक्र मेरे लिए और क्या हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
चंडीगढ़ योग फेस्टिवल
- फोटो : amar ujala
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस चंडीगढ़ में मनाए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि लोग अपने 24 घंटे में एक घंटे योग को दें तो वे कभी बीमार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मेरे नाम एक पैसे की संपत्ति नहीं है। मैं आयुर्वेद को आगे बढ़ाना चाहता हूं। मै अपना काम इमानदारी से करता हूं।
4 of 7
चंडीगढ़ योग फेस्टिवल
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि लोगों को ढोंगी योगियों से सतर्क रहना चाहिए। समय पर प्राणायाम करें तो लोग स्वस्थ रहेेंगे। योग भारत में प्राचीन काल से है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने योग को प्रमोट किया है। यह सराहनीय है।
विज्ञापन
5 of 7
चंडीगढ़ योग फेस्टिवल
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री खुद एक योगी की तरह काम कर रहे हैं। आज देश में लोग सत्ता , संपत्ति, सम्मान और सेक्स के लिए लड़ रहे हैं। लोगों को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए जिससे कि देश का विकास हो सके। देश का विकास तभी होता है जब वहां केलोग स्मार्ट बने।
विज्ञापन
6 of 7
चंडीगढ़ योग फेस्टिवल
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने से देश नहीं सुधरेगा अगर लोग स्मार्ट और इमानदार बनेंगे तो देश का विकास होगा। बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री होना कोई बड़ी बात नहीं है। देश का विकास करवाना बड़ा काम है। जब मै संन्यासी बना तो हरिद्वार में बाबाओं ने मुझे निकाल दिया था। मै सत्य की राह पर चलने के प्रतिबद्घ रहा जिसके कारण आज योग इस तरह से बढ़ सका। योग को मैं इस तरह से बढ़ा सका। लोगों की ओर यह क्रेडिट मुझे मिला है। यह मेरे लिए फक्र की बात है।
योगा फार गुड लइफ पर सिंपोजियम का समापन हुआ। इस दौरान चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार परिमल राय, चंडीगढ़ प्रशासन के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल, डिप्टी कमिश्नर अजीत बाला जी जोशी सहित चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।