पंजाब पुलिस की बेरहमी के कारण दो महिलाएं आज जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। देखें, तस्वीरें... जिला कपूरथला के थाना सुभानपुर के एसआई ने चोरी के मामले में आरोपी दो महिलाओं को थाने में बिजली के झटके दिए। पकड़ी गई महिलाएं गांव लखन कलां की रहने वाली शाम कौर और जीत कौर हैं। करतारपुर के निजी अस्पताल के डाक्टरों ने जवाब दे दिया है। मामला संज्ञान में आते ही एससआई रघुबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है और डीएसपी को पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।