सरकार ने एटीएम से दो हजार रुपये निकालने की लिमिट रखी है, लेकिन अगर आपको इससे ज्यादा पैसे चाहिएं तो परेशान न हों। ये तरीका अपना सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
एटीएम के बाहर लगी भीड़
एटीएम शुरू हो चुके हैं और इससे लोग एक दिन में दो हजार रुपये ही निकाल सकेंगे। इसके अलावा अगर ज्यादा रकम निकालनी है तो उन्हें बैंक जाकर चेक या स्लिप भरना होगी, जिसके माध्यम से वे एक दिन में अधिकतम 10 हजार और हफ्ते में 20 हजार रुपए निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
atm
वित्त मंत्रालय ने पुराने नोटों के बदलने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया है। 30 दिसंबर तक पुराने नोट बैंक और पोस्ट ऑफिस पर जमहा होंगे जहां आपका खाता होना जरूरी है। इस रकम की कोई सीमा नहीं होगी।
4 of 5
एटीएम के बाहर लगी भीड़
वहीं इसके बाद 31 मार्च तक लोग रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधिकृत दफ्तरों में पुराने नोट जमा कर पाएंगे, जिसके लिए आईडी प्रूफ की जरूरत होगी। साथ ही एक घोषणपत्र भी देना होगा।
अगर लोगों को किसी की पेमेंट करनी है तो वे 10 नवंबर से आप नए नोट का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, डीडी, ऑनलाइन बैंकिंग और ई-बैंकिंग के माध्यम से भी आप बिना किसी रुकावट के लेन-देन कर सकेंगे।