फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: 150 लोग, 2 क्रेन, एक जेसीबी, 12 घंटे में खड़ा हुआ दुनिया का सबसे बड़ा 221 फीट का रावण

Sat, 05 Oct 2019 04:42 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
सबसे ऊंचा रावण - फोटो : अमर उजाला
221 फीट ऊंचा दुनिया का सबसे बड़ा रावण दहन के लिए तैयार है और इसे करीब 12 घंटों की मशक्कत के बाद खड़ा किया गया, तस्वीरों में देखिए इसे कैसे खड़ा किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सबसे ऊंचा रावण - फोटो : अमर उजाला
शिव पार्वती सेवा दल की ओर से बनवाए गए दुनिया के सबसे बड़े रावण को आखिरकार काफी जद्दोजहद के बाद चंडीगढ़ की धनास कालोनी के परेड ग्राउंड में खड़ा कर दिया गया है। 221 फीट लंबे रावण को खड़ा करने के लिए जहां दो क्रेन व एक जेसीबी मशीन की मदद ली गई, वहीं 150 लोगों को इसमें लगना पड़ा। 90 डिग्री के एंगल पर रावण को खड़ा करने के लिए बुधवार शाम सात बजे से काम शुरू किया गया, जो वीरवार सुबह सात बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

3 of 8
सबसे ऊंचा रावण - फोटो : अमर उजाला
रावण को खड़ा करने के बाद उसे देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। करीब 70 क्विंटल वजनी इस रावण के पुतले के बेस को सेट करने में ही तीन घंटे का वक्त लग गया। रावण के पुतले की सुरक्षा के लिए चारों तरफ 500 फीट की बाउंड्री तैयार की गई है। इसके अतिरिक्त 40-50 व्यक्ति भी रात में इसकी सुरक्षा करेंगे। दुनिया के इस सबसे ऊंचे रावण को बनाने का काम 15 अप्रैल से शुरू हुआ था। इसमें करीब 20 लाख रुपये का खर्च आया है।

4 of 8
सबसे ऊंचा रावण - फोटो : अमर उजाला
खास बात यह है कि रिमोट के जरिए रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस पुतले को तजिंदर चौहान और उनकी टीम ने तैयार किया है। उनका सबसे ऊंचा रावण बनाने को लेकर लिम्का बुक और रिकॉडर्स में नाम दर्ज है। पुतले बनाने की जिद में वह अपनी साढ़े 12 एकड़ जमीन भी बेच चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस रावण को देखने के लिए चंडीगढ़ के अलावा पंजाब व हरियाणा के लोग भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

5 of 8
सबसे ऊंचा रावण - फोटो : अमर उजाला
40 फीट लंबी है रावण की जूती
रावण के पुतले में जो जूती लगाई है, वह करीब 40 फीट लंबी है। एक जूती को उठाने में 11-12 लोगों को लगना पड़ता है। इसकी डिजाइन भी काफी शानदार है। जिसे लोहे और बांस की मदद से आकर्षक लुक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 8
सबसे ऊंचा रावण - फोटो : अमर उजाला
रावण की तलवार का वजन दो क्विंटल
रावण की तलवार को विशेष तौर पर तैयार किया गया है। इसमें लोहे का प्रयोग किया गया है और पर रंग-बिरंगा कपड़ा व कागज लगाकर आकर्षक बनाया गया है। इसकी लंबाई 55 फीट और वजन करीब दो क्विंटल है। रावण की ढाल भी आकर्षण है। जो करीब 12 फीट की है।
विज्ञापन

7 of 8
सबसे ऊंचा रावण - फोटो : अमर उजाला
रिमोट कंट्रोल से लगेगी आग
बताया गया कि रावण को रिमोट कंट्रोल से आग लगाई जाएगी। सबसे पहले छत्र में धमाका होगा, उसके बाद मुकुट, फिर तलवार, ढाल, जूते और फिर सिर-धड़ को उड़ाया जाएगा। इसमें ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि प्रदूषण पर लगाम कसी जा सके।
विज्ञापन

8 of 8
सबसे ऊंचा रावण - फोटो : अमर उजाला
पुतला बनाने को लेकर लिम्का बुक में नाम
रावण के पुतले बनाने को लेकर तेजिंदर चौहान का नाम अब तक पांच बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो चुका है। तेजिंदर ने बताया कि 2011 में 175 फुट ऊंचा पुतला बनाकर पहली बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था। उसके बाद 2012 में 180 फीट और 2013 में 185 फीट, 2014 में 190 फीट, 2015 में 200 फीट और 2018 में 210 फीट ऊंचा रावण बनाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें