फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की धौंस दिखा तान दी पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल, तस्वीरें

Mon, 31 Aug 2015 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 7
मंत्री की धौंस दिखाते हुए नशे में धुत युवक ने पुलिसकर्मियों पर ही तान दी पिस्तौल। तस्वीरों में पूरा कहानी।
विज्ञापन

मंत्री की धौंस दिखा तान दी पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल, तस्वीरें

2 of 7
मामला पंचकूला का है। युवक खुद को मंत्री के पीए का रिश्तेदार बता रहा था। उसने पुलिकर्मियों मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। मारपीट में जख्मी हुए, जिनका मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंत्री की धौंस दिखा तान दी पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल, तस्वीरें

3 of 7
हुआ यूं कि शाम करीब आठ बजे सूमो में सवार युवक राहुल भारद्वाज अपने दोस्त राहुल के साथ जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर-छह के जनरल अस्पताल के पास ट्यूबवेल की दीवार से सूमो जा टकराई। जानकारी मिलते ही अस्पताल की चौकी पर तैनात एएसआई बिजेंद्र और कांस्टेबल वीरेंद्र भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवकों को रोककर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। दोनों पक्षों में बहस होने लगी और पुलिस ने युवकों को रुकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने एक नहीं मानी और पुलिस कर्मियों पर ही पिस्टल तान दी।

मंत्री की धौंस दिखा तान दी पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल, तस्वीरें

4 of 7
वहीं पुलिस ने जैसे ही आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया तो उसके तुरंत बाद ही आरोपी युवक ने साथियों के साथ पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया। बाहर बाइक सवार युवकों ने चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों को गोली मार देने की धमकी दी। बदमाशों के बुलंद हौसले देखकर पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए और मौके से भाग खड़े हो गए।

विज्ञापन

मंत्री की धौंस दिखा तान दी पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल, तस्वीरें

5 of 7
आरोपी राहुल के पिता कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि उनका बेटा कपड़े लेने जा रहा था, इसी दौरान कार की टक्कर हुई। दोनों पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में थे और उन्होंने पूछताछ कर जब बेटे को रोका और उसे धमकाने लगे तो उनके बचाव में उसने पिस्टल निकाली। कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही जब वहां पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट की गई।

विज्ञापन

मंत्री की धौंस दिखा तान दी पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल, तस्वीरें

6 of 7
सकेतड़ी निवासी आरोपी युवक राहुल भारद्वाज के भाई आशु भारद्वाज की पिछले साल सकेतड़ी में हत्या कर दी गई थी। वह भाजपा का पदाधिकारी था। राहुल के पिता ने बताया कि उनके पास लाइसेंसी पिस्टल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने करीब 20 दिन पहले भी किसी व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री की धौंस दिखा तान दी पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल, तस्वीरें

7 of 7
पूछताछ में आरोपी युवक से जब एसीपी ने पूछा कि उसने शराब पी है तो उसने कहा कि उसके दोस्त राहुल कक्कड़ ने शराब पी थी। लेकिन मेडिकल जांच में उसके भी शराब पीने की बात सामने आई। आरोपी के एक दिन पहले ही बेटा हुआ है और उसकी देखरेख के लिए ही परिजन अस्पताल आ-जा रहे हैं। आरोपी युवक राहुल ने एएसआई बिजेंद्र का कान काटने की भी कोशिश की, जिससे वह जख्मी हो गए। कांस्टेबल वीरेन्द्र के भी कान पर चोटें लगी हैं। शरीर पर भी कई जगह चोटें आईं हैं। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें