लेडी कांस्टेबल ने बाइक सवार युवकों को रोका, लेकिन उन्होंने रुकने की बजाय ऐसी करतूत कर दी, सब दंग रह गए देखकर। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
लेडी कांस्टेबल ने रोका तो बाइक सवार ने की चौंकाने वाली करतूत
2 of 8
मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। बाइक सवार लेडी कांस्टेबल को टक्कर मारते हुए निकल गए। लेडी कांस्टेबल बीच सड़क गिर गई। गनीमत रही कि कोई वाहन नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
लेडी कांस्टेबल ने रोका तो बाइक सवार ने की चौंकाने वाली करतूत
3 of 8
युवक ने इस प्रकार का दुस्साहस हरियाणा के कुरुक्षेत्र के सलारपुर रोड स्थित डीएन कॉलेज के पास किया। मौके पर मौजूद महिला एएसआई ने वीटी कर अलर्ट कर दिया, लेकिन दोपहर बाद तक भी युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गई है।
लेडी कांस्टेबल ने रोका तो बाइक सवार ने की चौंकाने वाली करतूत
4 of 8
साथ ही बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। हुआ यूं कि बृहस्पतिवार को दोपहर के समय डीएन गर्ल्स कॉलेज के पास मनचलों पर शिकंजा कसने और वाहनों की चेकिंग के लिए महिला थाना की एंटी ईव टीजिंग स्टाफ की टीम में तैनात एएसआई प्रवीण कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
लेडी कांस्टेबल ने रोका तो बाइक सवार ने की चौंकाने वाली करतूत
5 of 8
इस दौरान महिला कांस्टेबल अमनदीप रोड पर तैनात होकर बाइक सवारों को वाहन रोकने का इशारा कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा और उसे कांस्टेबल अमनदीप ने रुकने का इशारा किया। इशारा मिलने पर युवक ने बाइक को रोका तो, लेकिन रोकते ही युवक ने एकदम से बाइक की स्पीड बढ़ा दी।
विज्ञापन
लेडी कांस्टेबल ने रोका तो बाइक सवार ने की चौंकाने वाली करतूत
6 of 8
महिला कांस्टेबल अमनदीप ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक उसे साइड मार कर फरार हो गया। साइड लगते ही अमनदीप रोड के बीच में कुहनी के बल जा गिरी और चोटिल हो गई।
विज्ञापन
लेडी कांस्टेबल ने रोका तो बाइक सवार ने की चौंकाने वाली करतूत
7 of 8
किसी तरह खुद को संभाल कर महिला कांस्टेबल खड़ी हुई, लेकिन उसकी कुहनी में चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यदि उसी समय कोई वाहन आ जाता तो महिला कांस्टेबल के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।
लेडी कांस्टेबल ने रोका तो बाइक सवार ने की चौंकाने वाली करतूत
8 of 8
नूपुर बिश्नोई, डीएसपी एवं महिला सेल प्रभारी, कुरुक्षेत्र ने बताया कि महिला कांस्टेबल को साइड मारने वाले की तलाश की जा रही है। यह मामला काफी गंभीर है और इस मामले में महिला कांस्टेबल के बयान पर सुभाष मंडी पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आरोपी युवक की बाइक नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। ऐसे आरोपियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।