फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज इंडिया बनने की दौड़ में एक और 'ऐश्वर्या', संयोग ऐसा

Wed, 25 Nov 2015 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
मिस वर्ल्ड बन चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन के जन्मदिन पर ही पैदा हुईं हरियाणा की एक बहू ने मिसेज इंडिया के लिए चयनित टॉप 26 प्रतिभागियों में जगह बना ली है। देखिए, इनसे विशेष बातचीत।
विज्ञापन

मिसेज इंडिया बनने की दौड़ में एक और 'ऐश्वर्या', संयोग ऐसा

2 of 6
रोहतक की बहू डॉ. अनामिका बिश्नोई मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस-2016 की जिन 26 प्रतिभागियों में शामिल हैं, उन्हें देशभर की 7 हजार प्रतिभागियों में से चुना गया है। अमर उजाला से खास बातचीत में डॉ. बिश्नोई ने बताया कि 13 फरवरी को नई दिल्ली में मिसेज इंडिया क्वीन का फाइनल होगा।
विज्ञापन

मिसेज इंडिया बनने की दौड़ में एक और 'ऐश्वर्या', संयोग ऐसा

3 of 6
42 वर्षीय डॉ. बिश्नोई मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन से काफी प्रभावित हैं। संयोग है कि डॉ. बिश्नोई और ऐश्वर्या का जन्म 1 नवंबर 1973 को ही हुआ है। वे करीना कपूर के स्टाइल और अभिनय से भी काफी प्रभावित हैं।

मिसेज इंडिया बनने की दौड़ में एक और 'ऐश्वर्या', संयोग ऐसा

4 of 6
डॉ. बिश्नोई के चेहरे की रौनक 25 साल की लड़की के जैसी है। इस उम्र में भी खुद को तंदरुस्त रखने का राज रोजाना कसरत करना है। वे जंक फूड से भी दूर रहती हैं। रोजाना 40 से 50 मिनट कसरत करती हैं। घर पर बना खाना और फलों का सेवन करना ही उनकी सुंदरता का राज है।

विज्ञापन

मिसेज इंडिया बनने की दौड़ में एक और 'ऐश्वर्या', संयोग ऐसा

5 of 6
फतेहाबाद की बेटी डॉ. बिश्नोई के पति डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई सिविल अस्पताल में ईएनटी के डॉक्टर हैं। बड़ा बेटा आदित्य 12वीं में है और पीएमटी की तैयारी कर रहा है। छोटा बेटा आयूष 10वीं में है। वे साल 2009, 2010 और 2014 में 26 जनवरी पर तीन बार सम्मानित भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिसेज इंडिया बनने की दौड़ में एक और 'ऐश्वर्या', संयोग ऐसा

6 of 6
डॉ. बिश्नोई ने बताया कि इस कांटेस्ट में एक मिसेज पापुलर श्रेणी में वे 356 वोटों के साथ फिलहाल तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। उन्होंने अपील की है कि गूगल सर्च में मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस-2016 पर जाकर फेसबुक पेज ओपन करें। फिर, उनकी फोटो पर क्लिक करके लाइक करें और वोट दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें