पत्नी के बारे में टोकने पर एक युवक ने दो सगे भाइयों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात की खबर मिलते ही घरवाले बेहोश हो गए। तस्वीरों में पूरी वारदात।
विज्ञापन
तस्वीरें: दो भाइयों की निर्मम हत्या, बेहोश हुए घरवाले
2 of 6
वारदात रोहतक में हुई। हमलावर चाकू लेकर दोनों भाइयों के घर में घुस गया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बड़े भाई की बेटी ने झाडू़ मारकर शोर मचाया तो आरोपी हथियार लहराते हुए सरे बाजार फरार हो गया। पड़ोसी एक युवक को लेकर पीजीआई भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के करीब 20 मिनट बाद पता चला कि दूसरा भाई घर के अंदर ही लहूलुहान पड़ा है, तब तक उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
तस्वीरें: दो भाइयों की निर्मम हत्या, बेहोश हुए घरवाले
3 of 6
पुलिस मौके पर 45 मिनट देरी से पहुंची, जबकि पुलिस चौकी चंद कदम दूर है। देररात तक पुलिस केस दर्ज नहीं कर पाई थी। वारदात शहर के आर्यनगर में शनिवार शाम करीब 5 बजे अंजाम दी गई। आर्य नगर की कुएं वाली गली में राजीव और उसका छोटा भाई ललित घर में ही खराद मशीन लगा नट बोल्ट बनाने का काम करते थे।
तस्वीरें: दो भाइयों की निर्मम हत्या, बेहोश हुए घरवाले
4 of 6
राजीव शादीशुदा था और ललित अविवाहित। शनिवार शाम 5 बजे दोनों भाई घर में थे और राजीव की पत्नी संतोष ट्यूशन पढ़ाने गई थी। राजीव के दोनों बच्चे बेटी यशस्वी (11) और बेटा भव्य (7) स्कूल का काम कर रहे थे। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला मनोज चाकू लेकर घर में घुसा और ललित के सिर पर हमला कर दिया। ललित मशीन के पीछे जा गिरा। बड़े भाई राजीव ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: दो भाइयों की निर्मम हत्या, बेहोश हुए घरवाले
5 of 6
शोर सुनकर घर में ही स्कूल का काम कर रही राजीव की बेटी यशस्वी बाहर आ गई और उसने हमलावर पर झाड़ू लेकर हमला कर दिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर हमलावर भाग गया। भीड़ जुटती इससे पहले ही आरोपी खून से सना हुआ चाकू लहराते फरार हो गया। पड़ोसी अनिल आनन फानन में बरामदे में पड़े राजीव को उठाकर बाइक पर ही पीजीआई की ओर दौड़ पड़ा। जांच के बाद डॉक्टर उसे माइनर ओटी में ले जाने लगे, इससे पहले ही राजीव ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर राजीव की पत्नी संतोष भी पीजीआई पहुंच गई।
तस्वीरें: दो भाइयों की निर्मम हत्या, बेहोश हुए घरवाले
6 of 6
पड़ोसी अनिल, ईश्वर व मोहल्ले की औरतों ने बताया कि मनोज की पत्नी को लेकर कुछ दिनों पहले ललित ने मनोज को टोक दिया था। 20 दिन पहले इसी बात को लेकर पड़ोस के ही एक दूसरे युवक ने ललित पर हमला कर दिया था। इसी बात को लेकर मनोज ललित से रंजिश रखे हुए था। मोहल्लावासियों का कहना है कि शनिवार को इसी रंजिश के कारण हमला किया गया।