नवरात्रि 2017: आज २१ सितम्बर 2017 से नवरात्रि शुरू हो गए हैं। 12 साल बाद ऐसा शुभ संयोग बन रहा है। अब नवरात्रि के इन 9 दिनों तक आप भूलकर भी ये सभी गलतियां न करें, नहीं तो कुछ अशुभ हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
मनसा देवी मंदिर पंचकूला
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र कहते हैं कि नवरात्रि 2017 का व्रत रखने वालों को न ही अपने बाल कटवाने चाहिए और शेविंग भी नहीं करवानी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
3 of 8
मनसा देवी मंदिर पंचकूला
- फोटो : अमर उजाला
वैसे नवरात्रि 2017 के दौरान बच्चों का मुंडन करवाना शुभ होता है। यदि आप इस दौरान कलश की स्थापना करते हैं और अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इस समय घर को खाली छोड़कर कहीं भी न जाएं।
4 of 8
मनसा देवी मंदिर पंचकूला
- फोटो : अमर उजाला
बीरेंद्र नारायण मिश्र कहते हैं कि नवरात्रि 2017 में नॉन वेज, प्याज, लहसुन आदि की मनाही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के पूरे नौ दिन तक नींबू काटना अशुभ होता है।
विज्ञापन
5 of 8
मनसा देवी मंदिर पंचकूला
विष्णु पुराण के अनुसार मां दुर्गा के इन नौ दिनों में दोपहर के समय सोना नहीं चाहिए। इससे व्रत रखने का उचित फल नहीं मिलता। इस बार नवरात्रि 2017 में 12 वर्षों के बाद गुरु अमृतमय योग बन रहा है।
विज्ञापन
6 of 8
मनसा देवी मंदिर पंचकूला
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-15 के जय श्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र का कहना है कि देवी व्रत में कन्या पूजन का बहुत ही महत्व है। अपनी समर्था के नवरात्रि 2017 में प्रतिदिन नौ कुमारी कन्याओं की पूजन करनी चाहिए।
विज्ञापन
7 of 8
मनसा देवी मंदिर पंचकूला
एक कन्या की पूजन से ऐश्वर्य, दो से मोक्ष, तीन से धर्म अर्थ काम, चार की पूजा से राजपक्ष से लाभ, पांच की पूजा से विद्या, छह की पूजा से यंत्र मंत्र तंत्र की प्राप्ति, सात की पूजा से राजपद की प्राप्ति, आठ की पूजा से धन और नौ कन्याओं की पूजन से विजय की प्राप्ति होती है।
ऐसे मनाएं मां को
सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री और देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष व सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ लाल बहादुर दुबे का कहना है कि गौरी गणेश और कलश स्थापन के पूजन करने के बाद देवी का पूजन करनी चाहिए। शांति पाठ के उपरांत संकल्प कर दीपक की पूजा करनी चाहिए। आरती के बाद पुष्पांजलि और क्षमा प्रार्थना करना चाहिए।