चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में उस समय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जब उन्हें एक दुकानदार के 1000/500 के नोट बांटने की खबर मिली। ऐसा था नजारा।
विज्ञापन
2 of 6
bank
हुआ यूं कि सेक्टर-17 में सोमवार शाम को एक दुकानदार द्वारा नोट बांटने की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ उमड़ गई। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की तो मामला कुछ और ही निकला।
विज्ञापन
3 of 6
bank
जानकारी के अनुसार सोमवार को सेक्टर-17 स्थित एक बुक स्टोर के मालिक ने दुकान के बाहर चाय-मट्ठी और केले बेचने वालों को बुलाकर, इसका लंगर लगाने को कहा। साथ ही इसके पैसे देने की बात कही। उनके कहने पर आसपास के अन्य रेहड़ी फड़ी वाले भी वहां पहुंच गए और लंगर लगाकर अपना सामान लोगों को जबरदस्ती देने लगे।
4 of 6
ATM
शाम को सभी दुकानदार के पास पैसे लेने पहुंच गए। आरोप के अनुसार कई रेहड़ी-फड़ी वाले दुकानदार से पैसे ऐंठने के मकसद से वहां पहुंच गए। बुक स्टोर के मालिक ने उन्हें पैसे बांटने शुरू कर दिए। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि वहां 500 और हजार के नोट बांटे जा रहे हैं। इससे आसपास फड़ी लगाने वाले सभी लोग वहां पहुंच गए और बुक स्टोर मालिक से जबरन पैसे मांगने लगे।
विज्ञापन
5 of 6
bank
भीड़ देख आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बुक स्टोर मालिक को लोगों की भीड़ से छुड़ाया। पुलिस ने जांच की तो पाया कि बुक स्टोर मालिक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और फड़ी वाले जबरन उससे पैसे ऐंठ रहे थे। बाद में पुलिस ने उनके परिजनों को बुलाया तो उपता चला कि उसे दो बार हार्ट अटैक भी आ चुका है।
नोट बांटे जाने की सूचना का डीएसपी सेंट्रल रामगोपाल ने खंडन किया। उन्होंने कहा कि दुकानदार ने लंगर लगवाया था, जिसके बदले में वह फड़ी वालों को पैसे बांट रहा था। आसपास के लोग उनसे जबरन पैसे ऐंठने वहां पहुंच गए थे।