साध्वी रेप मामले में गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद सिरसा और पंचकूला में हुई हिंसा में अहम भूमिका अदा करने वाले डेरा के सिरसा ब्लॉक भंगीदास कस्तूर इंसां को पुलिस ने मंगलवार रात दबोच लिया।
विज्ञापन
2 of 6
डेरा का भंगीदास कस्तूर इंसां गिरफ्तार
हिंसा की साजिश रचने में आदित्य इंसां, पवन इंसां, हनीप्रीत और महिंदर इंसां के बाद पांचवां अहम रोल भंगीदास कस्तूर इंसां ने निभाया था। काफी समय से पुलिस को इसकी तलाश थी। मंगलवार रात को पुलिस ने सिरसा के रानियां रोड क्षेत्र से कस्तूर इंसां को धर दबोचा। हिंसा मामले में कस्तूर की गिरफ्तारी सिरसा पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी है।
विज्ञापन
3 of 6
डेरा का भंगीदास कस्तूर इंसां गिरफ्तार
साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट का फैसला आने से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन को संभावित फैसले का अंदाजा हो गया था। कोर्ट का फैसला 25 अगस्त 2017 को आना था और इसी माह में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का जन्म दिन भी था। डेरा सच्चा सौदा में डेरा मुखी का जन्म दिन सप्ताह मनाया गया था। इस मौके पर डेरा में लाखों की संख्या में अनुयायी एकत्रित हुए थे।
4 of 6
राम रहीम
17 से 22 अगस्त तक डेरा के अंदर सीबीआई कोर्ट के संभावित फैसले के चलते आदित्य इंसां, पवन इंसां, हनीप्रीत, हमिंदर इंसां और कस्तूर इंसां आदि ने हिंसा की साजिश रच डेरा मुखी को कोर्ट के बाहर से ही छुड़वाने का प्लान तैयार किया। डेरा के अंदर अनुयायियों को भड़काया गया कि अगर फैसला खिलाफ आया तो चुप नहीं बैठना है। सिरसा में हिंसा को अमली जामा पहनाने की सारी जिम्मेदारी सिरसा ब्लॉक भंगीदास कस्तूर इंसां की थी।
विज्ञापन
5 of 6
राम रहीम
- फोटो : SOCIAL MEDIA
25 अगस्त की दोपहर पंचकूला सीबीआई कोर्ट ने जैसे ही डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिया। सिरसा में हिंसा भड़क गई, आरोप है कि कस्तूरी इंसां ने डेरा अनुयायियों को डेरा से बाहर निकलकर आगजनी के लिए उकसाया। उसकी अगुवाई में ही हजारों डेरा अनुयायी हाथों में हथियार और पेट्रोल बम लेकर सिरसा शहर की ओर बढ़े। जगदंबे पेपर मिल के पास उपद्रवियों ने शहर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने गोलियां चलाईं।
Ram Rahim With Honeypreet Insan
- फोटो : File Photo
देशद्रोह सहित कई संगीन धाराएं लगाई
हिंसा फैलाने के आरोपी कस्तूरी इंसां पर पुलिस ने देशद्रोह, जानलेवा हमला करना, सरकारी कार्य में बाधा, तोड़फोड़, आगजनी, सरकारी आदेशों की अवहेलना, शस्त्र अधिनियम और पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कस्तूर काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर डेरा सच्चा सौदा सहित कई जगहों पर छुप रहा था। मंगलवार को रानियां रोड क्षेत्र से उसे दबोच लिया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
-सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता सिरसा।