सवाल उठ रहा है कि राम रहीम महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से करवा चौथ का व्रत रखवाता था। डेरा सच्चा सौदा इसकी असलियत बता रहा है, पढ़िए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गुरमीत राम रहीम
डेरा के प्रवक्ता का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है, जैसा कहा जा रहा है। सच्चा सौदा में बच्चे, बड़े, पुरुष, महिलाएं सभी करवा चौथ का व्रत रखते हैं। जो लोग यह कह रहे हैं कि डेरा में लड़कियां ये व्रत रखती थीं और उन्हें राम रहीम को पति के रूप में देखने की प्रेरणा दी जाती थी तो ऐसा कुछ नहीं है, भ्रामक प्रचार है।
विज्ञापन
3 of 5
Ram rahim
डेरा का कहना है कि सच्चा सौदा में पुरुष अनुयायी भी यह व्रत रखते हैं। दरअसल, डेरा सच्चा सौदा सर्वधर्म संगम आध्यात्मिक केन्द्र है। यहां क्रिसमस, होली, दीवाली, ईद, व्रत सब त्योहार मनाए जाते हैं। उसके लिए सभी धर्म और सभी इंसान एक हैं।
4 of 5
राम रहीम
डेरा का कहना है कि करवा चौथ का व्रत रखने के लिए कभी भी गुरु जी ने नहीं कहा, ये व्रत श्रद्धालु अपनी मर्जी से रखते हैं। जिनकी भावना अपने परमेश्वर, स्वामी, पूज्य गुरुजी की स्वस्थ व दीर्घायु की होती है। अतः जो लोग डेरा सच्चा सौदा में करवा चौथ को महज लड़कियों से जोड़ दिखा रहे हैं, वे भ्रामक जानकारी दे रहे हैं।
गौरतलब है कि राम रहीम के जेल जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा और बाबा को लेकर कई बातें सामने आईं। इन्हीं में से एक ये था कि राम रहीम डेरे में रहने या आने वाली लड़कियों, महिलाओं से अपने लिए करवा चौथ व्रत रखवाता है।