फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

127 दिन से जेल में रह रहे राम रहीम का वो सच आया सामने, सोचा भी न होगा

Sun, 31 Dec 2017 09:37 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को जेल में रहते 127 दिन हो गए हैं, वहीं अब बाबा का वो सच सामने आया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा न होगा।
विज्ञापन

2 of 7
राम रहीम - फोटो : self
साध्वी रेप केस में सजा काट रहा राम रहीम कभी एक कुंतल पांच किलो का हुआ करता था, लेकिन सुनारिया जेल जाने के बाद उसका रोजाना 120 ग्राम वजन कम हो रहा है। इस बात का खुलासा पीजीआई से चार बार स्वास्थ्य की जांच के लिए आ चुकी टीम ने किया है। जेल में आने के समय उसका वजन 105 किग्रा था। उसे जेल में काम करने व खाने-पीने संयम बरतने के कारण उसका वजन कम हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
गुरमीत राम रहीम
डाक्टरों की मानें तो जेल की दिनचर्या उसके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। उसका ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर अब नार्मल है। एक माह तक नए साल का जश्न मनाने वाला डेरामुखी गुरमीत इस बार नये साल का जश्न जेल में करवट बदल कर मनायेगा। डेरे में गुरु शाह सतनाम के अवतार दिवस की तैयारी 25 दिसंबर से ही शुरू हो जाती थी और 25 जनवरी को यह संख्या लाखों के बीच पहुंचती थी।

4 of 7
Ram Rahim singh
सिरसा से मिलने के लिए शुक्रवार का उसका वकील आया था। अब नए साल पर परिजन या वकील से उसकी मुलाकात होगी। राम रहीम के अनुयायी 25 दिसंबर से डेरे में आना शुरू हो जाते थे। शाह सतनाम के अवतार दिवस को मनाने के लिए एक माह पहले ही तैयारी शुरू हो जाती थी। ज्यादा 31 दिसंबर को डेरे में आने वालों की संख्या ज्यादा होती थी। अवतार दिवस के दिन यह संख्या लाखों में होती थी।
विज्ञापन

5 of 7
Ram Rahim - फोटो : File Photo
शुक्रवार को उससे मिलने के लिए सिरसा से वकील हरीश छाबड़ा आया था। एक घंटे पांच मिनट तक परिसर में रहने के बाद वह वापस गया। 20 मिनट तक उसकी मुलाकात हुई। गौरतलब है कि राम रहीम से मिलने के लिए बृहस्पतिवार को उसकी मां नसीब कौर, बेटा जसमीत, बेटी चरणप्रीत व दामाद रुहमीत आये थे। परिवार के लोग अब नए साल पर सोमवार को मिलेंगे।  
विज्ञापन

6 of 7
राम रहीम
चार माह के भीतर 52 बार मिल चुके हैं वकील
25 अगस्त से दो साध्वी से दुष्कर्म मामले में राम रहीम सुनारिया जेल में बंद है। उससे मिलने का दिन सोमवार व बृहस्पतिवार है। परिवार के लोगों की मुलाकात तीन बजे के बाद होती है। पहले उससे मिलने के लिए वकीलों की आने की संख्या कम थी। इन दिनों वकीलों से मिलने की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ram Rahim
जेल सूत्रों की मानें तो उसके अलग-अलग मामले में वकालतनामे पर हस्ताक्षर रखने वाले वकीलों की अब तक मिलने की संख्या 52 हो चुकी है। पहले सप्ताह में एक या दो बार वकील आते थे। जो दिसंबर माह में हर सप्ताह तीन से चार बार आ रहे हैं। वकील से मिलने का कोई दिन या समय नहीं होता है। इसके कारण ड्योढ़ी पर रहने वाले मैनुअल रजिस्टर में इसका रिकॉर्ड रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें