साध्वी रेप केस में सजा मिलने के बाद राम रहीम को जेल में 52 दिन हो गए हैं और इतने वक्त में उसकी जो हालत हो गई है, जानकर यकीं नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
राम रहीम
- फोटो : SELF
पॉप सिंगर की छवि वाला राम रहीम अब आपके सामने आ जाए तो आप उसे पहचान भी नहीं पाएंगे। सुनारिया जेल में बंद गुरमीत के चेहरे पर झुर्रियां साफ दिखने लगी हैं और दाढ़ी भी सफेद हो चुकी है।
विज्ञापन
3 of 7
Ram rahim
जेल में आने के बाद वह मेडिसन ले रहा था। लेकिन अब बाबा ने जेल की क्यारी में सब्जी उगा पसीना बहाकर अपनी सेहत भी सुधार ली है और दवा बंद कर दी है। मंगलवार को पहली बार सुनारिया जेल में पहुंच कर ‘अमर उजाला’ ने डेरामुखी के संबंध में हकीकत जानी।
4 of 7
हनीप्रीत के साथ राम रहीम
साध्वी यौन शोषण मामले में सजा काट रहा राम रहीम सुनारिया जेल में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। जेल में उन्हें मैनुअल के हिसाब से खान-पान के साथ सब्जी की क्यारी में पसीना बहाने से उसे बड़ी राहत मिली है। 25 अगस्त को जेल में बंद होने के समय दवा लेने के साथ ब्लड प्रेशर 220 था।
विज्ञापन
5 of 7
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
52 दिन में ही बाबा का ब्लड प्रेशर बिना दवा के ही 120 से 140 है। वहीं शुगर के लिए भी परहेज कर रहा है। सुनारिया जेल आने के बाद से राम रहीम के मेकअप का रंग भी उतर गया है। सिर और दाढ़ी के बाल भी सफेद हो गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
जेल प्रशासन राम रहीम की सेहत पर नजर रख रहा है। जेल मैनुअल के हिसाब से उसके परिवार वालों ने अब तक 12 हजार रुपये जमा करवाए हैं। इनमें से वह 10 हजार रुपये खर्च कर चुका है। इस पैसे से उसे कैंटीन में दूध, मिनरल वाटर और फल मिलते हैं।
बाबा ने ने कैंटीन से एक तौलिया, साबुन व तेल लिया है। कैंटीन से उन्हें समोसा या तली-भुनी चीज खरीदने की अनुमति नहीं है। न ही वह रविवार को जेल में मिलने वाली खीर खाता है।