एक झटके में खुशियों को ग्रहण लग गया और सब कुछ खत्म। मां-बाप और मासूम बच्ची जिंदा जलकर खाक हो गए, नानी भी नहीं रही, देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
करनाल में सड़क हादसा
हादसा हरियाणा में करनाल जिले के गांव शामगढ़ के पास फ्लाईओवर पर हुआ। मरने वाले सभी हरिनगर दिल्ली के रहने वाले थे और अमृतसर से दिल्ली लौट रहे थे। मरने वालों की शिनाख्त सौरभ चोपड़ा 30 साल, पत्नी भावना, आठ माह की बेटी तुसारिका और सौरभ की सास बाला 58 साल के रूप में हुई।
विज्ञापन
3 of 7
करनाल में सड़क हादसा
बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद कार के फ्यूल टैंक में आग लग गई और कार सवार चारों लोग जिंदा जल गए। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि पहले फ्यूल टैंक में विस्फोट हुआ, इसके बाद कार ट्रक से जा टकाराई या फिर ट्रक से टक्कर के बाद फ्यूल टैंक में धमाका हुआ।
4 of 7
करनाल में सड़क हादसा
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, कार ऐसे से जल गई है कि मारे गए लोगों की शिनाख्त करना भी मुश्किल हो गया था। हादसा शायद चालक को नींद की झपकी लगने से हुआ। इसलिए गाड़ी डिवाइडर क्रॉस करके दूसरी साइड पहुंच गई थी और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
5 of 7
करनाल में सड़क हादसा
टक्कर लगते हुए धमाका हुआ और कार में आग लग गई। ट्रक में भी आग लग गई, लेकिन कार सवार परिवार खत्म हो गया। जबकि ट्रक चालक की जान बच गई। ट्रक चालक आग लगते ही किसी तरह से खुद को बाहर निकलने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
6 of 7
करनाल में सड़क हादसा
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के हरिनगर निवासी सौरभ चोपड़ा (23) उनकी पत्नी भावना चोपड़ा, 7 महीने की बेटी तुसारिका और सास निशा भोला अमृतसर से दिल्ली आ रहे थे। तड़के पौने चार बजे उनकी गाड़ी अचानक से अनियंत्रित होकर करनाल से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे ट्रक के नीचे घुस गई।
जोरदार टक्कर के कारण ट्रक और कार दोनों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। अलसुबह की घटना होने के कारण आसपास के लोग भी मदद के लिए नहीं आ सके। इस वजह से चारों की जिंदा जलने से मौत हो गई।