फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में चिंगारी उड़ी, आग लगी...और लाखों के ट्रांसफार्मर खाक

Sun, 24 May 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 5
आंधी चल रही थी। अचानक कूड़े के ढेर में लगी आग की एक चिंगारी उड़ी और लाखों के ट्रांसफार्मर खाक कर गई। हादसा मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

आंधी में चिंगारी उड़ी, आग लगी...और लाखों के ट्रांसफार्मर खाक

2 of 5
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी के प्लाट नंबर-201 स्थित एमसन ट्रांसफार्मर कंपनी में शनिवार देर शाम आग लगने से लाखों रुपये के ट्रांसफार्मर चल गए। खाली प्लॉट में पड़े कूडे़ में लगी आग से तूफान के चलने से चिंगारी उड़कर कंपनी में पहुंच गई।
विज्ञापन

आंधी में चिंगारी उड़ी, आग लगी...और लाखों के ट्रांसफार्मर खाक

3 of 5
घटना के समय कंपनी बंद थी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। कंपनी के मालिक इंद्रमोहन सिंह का कहना है कि आग लगने से नुकसान कितने का हुआ है, इसका पता रविवार सुबह ही लग पाएगा।

आंधी में चिंगारी उड़ी, आग लगी...और लाखों के ट्रांसफार्मर खाक

4 of 5
जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है। शाम को आंधी चल रही थी। इसी बीच प्लांट नंबर 200 में लगी कूड़े की आग से चिंगारी उड़कर ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी में पहुंच गई। जिस समय आग लगी उस समय कंपनी बंद थी। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी में चिंगारी उड़ी, आग लगी...और लाखों के ट्रांसफार्मर खाक

5 of 5
जैसे ही साथ वाली कंपनियों के मालिकों ने कंपनी से आग की लपटे उठती देखती। उन्होंने तुरंत कंपनी के मालिक व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। करीब 7.20 पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गईं। अंधेरा होने और धुंआ अधिक होने के कारण आग बुझाने में फायर कर्मियों को मुश्किल उठानी पड़ी। रात सवा नौ बजे तक आग पर पूरी तरह काबू कर लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें