फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर, लगे गंभीर आरोप

Sun, 22 Jan 2017 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, उन पर काफी गंभीर आरोप लगे हैं। जानिए क्या है मामला?
विज्ञापन

2 of 5
sapna chaudhary
दरअसल, सपना चौधरी पर सतपाल तंवर पर हमला कराने के आरोप लगे हैं। खुद सतपाल तंवर ने यह आरोप लगाए। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि सतपाल तंवर को सपना चौधरी मामले में समझौता करने की धमकी पहले भी दी जा चुकी है। सतपाल ने पुलिस को रिकॉडिंग देकर उस नामी बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज करवा रखा है, जिसको पुलिस ने पिछले दिनों भोपाल से गिरफ्तार किया था और अब वो जेल में है।
विज्ञापन

3 of 5
सिंगर सपना चौधरी बनाम नवाब सतपाल तंवर
हुआ यूं कि गुडगांव के खांडसा गांव में रहने वाले नवाब सतपाल तंवर पर सोमवार देर रात 8-10 लोगों ने हमला कर दिया। हमला उस वक्त किया गया, जब वे घर लौट रहे थे। जैसे-तैसे सतपाल तंवर अपनी जान बचाकर भागे और पुलिस को फोन किया। इतनी देर में हमलावरों ने उनकी एक्टिवा भी तोड़ फोड़ दी और भाग गए। उसके बाद पुलिस पहुंची और मामला दर्ज किया।

 

4 of 5
sapna chaudhary
गौरतलब है कि सपना चौधरी और सतपाल तंवर के बीच एक रागनी को लेकर विवाद चल रहा है। सपना चौधरी ने 17 फरवरी को गुड़गांव के चक्करपुर इलाके में 17 फरवरी 2016 को एक रागिनी गाकर विवाद को जन्म दे दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने रागिनी में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस पर सतपाल तंवर ने 14 जुलाई 2016 को सपना चौधरी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sapna chaudhary
इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ फेसबुक पर एक अभियान शुरू किया गया था। जिस पर आए लोगों के कमेंट्स से परेशान होकर सपना ने 4 सितंबर को जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी, जिसके कारण उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। फिलहाल सपना चौधरी की गिरफ्तारी को लेकर मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। दोनों पक्षों को समझौता करने के निर्देश दिए गए हैं, पर कोई राजी नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें