फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 85 हजार की भैंस के लिए भिड़े पहलवान, दांव-पेंच व करतब देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Thu, 14 Jan 2021 10:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
कैंबवाला गांव में दंगल का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के गांव कैंबवाला में मकर संक्रांति के मौके पर दंगल का आयोजन हुआ। इसमें पंजाब के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश के नामचीन पहलवानों ने भी भाग लिया। दंगल में एक लड़के और लड़की की कुश्ती भी करवाई गई। लोगों ने सालाना कुश्ती मुकाबले का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

2 of 7
स्टंट दिखाता करतबबाज। - फोटो : अमर उजाला
पहलवारों के दंगल और हैरतअंगेज करतब देखकर सभी लोग हैरान रह गए। एक तो कड़ाके की ठंड, ऊपर से स्टेडियम के खुले मैदान की मिट्टी भी काफी सर्द थी लेकिन पहलवानों के जोश के आगे ठंड का असर नहीं था। बुलेट पर स्टंट हो या दांतों से 12 ईंटें उठाने का करतब...जिसने भी देखा वह हैरत में पड़ गया। आप भी देखें ये हैरतअंगेज करतब...
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कुश्ती मुकाबले मथुरा के पहलवान उमेश ने बाजी मार ली। उन्होंने फगवाड़ा के पहलवान प्रीतपाल को पटखनी दी। दोनों में तीन मिनट की कुश्ती चली, जबकि दूसरी कुश्ती हरियाणा के बारन के अजय पहलवान और कपूरथला के रोजी के बीच हुई। यह कुश्ती बराबरी पर रही। कुश्ती के छठे मिनट में रोजी को चोट लग जाने से कुश्ती को रोक दिया गया। इस बार एक लाख दस हजार रुपये की दो बड़ी कुश्तियों का आयोजन किया गया। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गांव कैंबवाला में मकर संक्रांति के अवसर पर सालाना कुश्ती बरसों से होती आ रही है। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गांव कैंबवाला के स्टेडियम में पहुंचे। इनमें पहले इनाम के लिए एक लाख दस हजार की दो कुश्ती थी। दूसरा इनाम 51 हजार का एक, तीसरा 31 हजार रुपये का एक, चौथा 21 हजार का एक और पांचवां 11 हजार के दो इनाम थे। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लालां वाला पीर के स्थान पर शाम में कीर्तन का आयोजन हुआ। लंगर में खीर, चावल-फुल्का, कई प्रकार की सब्जियां और दालें संगत को खिलाई गईं। शाम के कीर्तन में शामिल होने वाले लोगों को गजरेला (गाजर का हलवा) और दूध का प्रसाद बांटा गया। गांव के लोगों ने यह भी बताया कि प्रति वर्ष होने वाले इस कार्यक्रम में गांव की बेटियां भी ससुराल से मायके आती हैं। उनके लिए तिल और खोए के लड्डू बनाए जाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
नाती होने की खुशी में दी 85 हजार की भैंस
गांव कैंबवाला में सालाना कुश्ती में पहले विजेता को भैंस इनाम में दी जाती है। गांव के एक व्यक्ति हरमेश कुमार ने अपने नाती के जन्म की खुशी में 85 हजार रुपये की भैंस दी। कुश्ती में बाकी की राशि गांव के लोगों ने एकत्रित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस बार कुश्ती में किसी भी नेता को नहीं बुलाया गया। खासकर भाजपा के नेता नहीं आए, जबकि पिछले साल भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के कई बड़े नेता पहुंचे थे। आयोजकों का कहना था कि कृषि कानूनों के कारण कहीं भाजपा नेताओं को विरोध न हो, इस कारण उन्हें नहीं बुलाया गया। गांव के ही लोग कुश्ती मेले में शामिल हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें