नोबल शांति पुरस्कार विजेता और बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने बिहार में भाजपा की करारी हार पर कह दीं बड़ी बातें। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
देखिए, धर्म गुरु दलाईलामा का वह बयान, जिसपर सियासी बवाल
2 of 8
इंसानियत की जीत: नोबल शांति पुरस्कार विजेता और बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने बिहार में भाजपा की करारी हार पर कह दी दिल की बात। दरअसल दलाई लामा ने बिहार में भाजपा की हार पर कहा कि वहां पर इंसानियत की जीत हुई है। बिहार की जनता ने हिंदुत्व के मुद्दे को नकार दिया है। वहां की जनता ने विकास व इंसानियत को जीत का हकदार बनाया है।
विज्ञापन
देखिए, धर्म गुरु दलाईलामा का वह बयान, जिसपर सियासी बवाल
3 of 8
दीक्षांत समारोह में जालंध्ार पहुंचे: दलाईलामा शनिवार को पंजाब के जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। विशेष बातचीत में दलाई लामा ने कहा कि चीन में जो लोग और अनुयायी उनके प्रति आस्था रखते हैं, उनके प्रति वह स्नेह रखते हैं। उनके सुख और शांति के लिए वह प्रार्थना करते हैं।
देखिए, धर्म गुरु दलाईलामा का वह बयान, जिसपर सियासी बवाल
4 of 8
हिंदुस्तान हमारा गुरु और हम चेले: उन्होंने भारत को अपना गुरु करार देते हुए कहा कि हिंदुस्तान हमारा गुरु है और हम इसके चेले हैं। मैं तो कहता हूं कि भारत हमारा ही नहीं बल्कि समूचे संसार का ही गुरु है। एलपीयू ने गुरु दलाई लामा को उनके साहसिक नेतृत्व और वैज्ञानिक विचारधारा के लिए विश्वविद्यालय की मानद डॉक्टर ऑफ डिविनिटी की डिग्री से सम्मानित किया।
विज्ञापन
देखिए, धर्म गुरु दलाईलामा का वह बयान, जिसपर सियासी बवाल
5 of 8
बौद्ध धर्म की शुरुआत हिंदुस्तान से: दलाई लामा ने कहा कि सरकारों को कुर्सी के पीछे नहीं भागना चाहिए, देश के हित के लिए काम करने चाहिए। दीक्षांत समारोह में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म की शुरुआत ही हिंदुस्तान से हुई थी। इसलिए हम हिंदुस्तान के चेले हैं और हिंदुस्तान हमारा गुरु है।
विज्ञापन
देखिए, धर्म गुरु दलाईलामा का वह बयान, जिसपर सियासी बवाल
6 of 8
सभी धर्मों के लिए भारत एक जीवंत उदाहरण: उन्होंने कहा कि भारत सभी धर्मों के लिए एक स्थान होने का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि विद्यार्थियों को 21वीं सदी को शांति, प्रेम और सद्भावना युक्त बनाना चाहिए।
विज्ञापन
देखिए, धर्म गुरु दलाईलामा का वह बयान, जिसपर सियासी बवाल
7 of 8
भारत की महान संस्कृति को सहेजें: उन्होंने कहा कि एक अच्छे विश्व के निर्माण के लिए आप सभी भारत की महान संस्कृति को सहेज कर रखें क्योंकि भारत समानता की एक बेहतरीन तस्वीर है। उन्होंने कहा कि आपको जीवन को आसान नहीं समझना चाहिए, सख्त मेहनत करनी चाहिए। हमेशा आशावादी रहना चाहिए।
देखिए, धर्म गुरु दलाईलामा का वह बयान, जिसपर सियासी बवाल
8 of 8
महिलाएं उठाएं बड़ी जिम्मेदारी: हम सभी का जीवन में मुख्य उद्देश्य दूसरों की सहायता करना है क्योंकि हम सभी एक विश्व के ही प्राणी हैं। हमारा दिमाग और दिल ही हमारे मंदिर हैं और इसकी फिलॉस्फी शांति और सहानुभूति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अधिक भावनात्मक होती हैं इसलिए उन्हें विश्व में समानता लाने के लिए बड़ी जिम्मेदारी उठानी चाहिए।