फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने खोला राज, क्यों 6 माह तक टॉयलेट में कैद रखा अपने पति को

Sat, 13 Aug 2016 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
1 of 6
husband kidnap
दो बच्चे होने के बाद पत्नी ने अपने पति को 6 महीने तक टॉयलेट में कैद रखा। पत्नी ने खोला राज, क्यों की ऐसी करतूत?
विज्ञापन

2 of 6
husband kidnap
मामला, हरियाणा में भिवानी के तोशाम गांव का है। पिता और पत्नी ने देवेंद्र को केवल इसलिए सात महीनों तक टॉयलेट में कैद रखा कि वह ज्यादा बीड़ी पीता था। इस अमानवीय व्यवहार पर पुलिस ने पिता और पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 6
husband kidnap
बुधवार रात सूचना मिलने पर पुलिस ने सिवानी रोड स्थित एक मकान में कैद किए गए व्यक्ति देवेंद्र सिंह को मुक्त कराया था। देवेंद्र ने पुलिस को बताया है कि बीड़ी ज्यादा पीने की आदत से पत्नी और पिता नाराज थे। बीड़ी छोड़ने की कोशिश भी की लेकिन आदत छोड़ नहीं पाया। इसी बात को लेकर घर में आमतौर पर झगड़ा भी रहता था। करीबन 6 माह पहले पत्नी व पिता को कह भी दिया गया था की बीड़ी नहीं छूट सकती मुझे तंग ना करो। 

4 of 6
husband kidnap
पुलिस को देवेंद्र ने बयान में बताया कि पत्नी व पिता मेरी बात से राजी नहीं थे। जनवरी 2016 में घर की सीढिय़ों की नीचे की जगह पर टॉयलेट-बॉथरूम बनाकर उसके गेट के आगे लोहे की ड्रील लगाकर उसमें बंद कर दिया गया। देवेंद्र ने पुलिस को बताया है कि इसमें एक चारपाई डाल दी गई, पंखा लगा दिया गया लेकिन रोशनी के लिए बल्ब नहीं लगाया गया। यहीं पर रोटी देते रहे। दो से पांच दिन के अंदर गेट खोलकर नहाने के लिए अंदर पानी देते रहे। 6-7 महीने से इसी कोठरी में बंद रखा गया। 
विज्ञापन

5 of 6
husband kidnap
घुटन महसूस होने पर बाहर निकालने के लिए कहता था तो पत्नी व पिता गेट खोलकर पिटाई भी करते थे। बाहर निकालने के लिए परिवार व रिश्तेदारों ने किसी प्रकार की मदद नहीं की गई। जनवरी 2016 के बाद दो टाइम की रोटी के सिवाय खाने को कुछ नहीं दिया गया जिससे शरीर भी कमजोर हो गया। देवेंद्र के ब्यान पर पुलिस ने पत्नी व पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि देवेंद्र को कैद किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई की है। देवेंद्र के ब्यान पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
husband kidnap
राजेंद्र ने बताया कि हद से ज्यादा नशा करता है। नशा करने के बाद मारपीट करता है। बाहर भी झगड़ा करता रहता है। बाहर झगड़ा करने की टोका-टाकी पर घर में झगड़ा करता था। अपने छोटे बच्चों को भी नहीं बख्शता। देवेंद्र मेरा इकलौता बेटा है, मुझे भी तकलीफ है। मगर डर के मारे घर के अलग कमरे में रोक रखा था। अब वापस घर जाएगा। घर वापस आने पर भी डर लगता है। समाज के डर से कहीं शिकायत नहीं की। पत्नी सुनीता ने भी कुछ ऐसा ही बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें