फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बी फार्मा पास बता की एमटेक पास से शादी, अब किया कत्ल

Fri, 18 Mar 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
1 of 5
पानीपत में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
12वीं पास होते हुए खुद को बी फार्मा पास बताकर जिस एमटेक पास युवती से 10 माह पहले शादी रचाई थी, अब उसका कत्ल कर दिया है।
विज्ञापन

बी फार्मा पास बता की एमटेक पास से शादी, अब किया कत्ल

2 of 5
पानीपत में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मामला, हरियाणा के पानीपत शहर का है। लड़की के मायकेवालों का आरोप है कि दस माह पहले दुल्हन बनकर आई महिला की मंगलवार रात दहेज के लिए हत्या कर दी गई और शव को फंदे पर लटका दिया। इस पर उन्होंने बेटी के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। वे आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही शव को फंदे से उतारने की मांग कर रहे थे। उन्होंने शव लेने से भी मना कर दिया। वहां से एंबुलेंस खाली ही लौट गई।
विज्ञापन

बी फार्मा पास बता की एमटेक पास से शादी, अब किया कत्ल

3 of 5
पानीपत में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मृतक विवाहिता प्रतिभा के पिता और भाई का कहना है कि माह महीने पहले प्रतिभा की शादी पानीपत के अंकित गौड़ के साथ हुई थी। शादी के वक्त अंकित को बी फार्मा पास बताया गया था। वे लड़के वालों के झांसे में आ गए और अपनी एमटेक पास प्रतिभा की शादी उससे करवा दी। शादी के बाद पता चला कि अंकित सिर्फ 12वीं पास है। एमटेक पास प्रतिभा पानीपत में एक कॉलेज में नौकरी करती थी, लेकिन उससे नौकरी भी छुड़ा दी गई।

बी फार्मा पास बता की एमटेक पास से शादी, अब किया कत्ल

4 of 5
पानीपत में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
प्रतिभा शर्मा के पिता त्रिलोक ने बताया कि उन्होंने शादी में अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था। ससुराल पक्ष के लोग गाड़ी की मांग को लेकर भी मारपीट करते थे। करीब सात दिन पहले ही उसके साथ मारपीट की गई तो ताऊ और भाई यहां आकर प्रतिभा को घर ले गए। मंगलवार को सास-ससुर व अन्य उसे लेने के लिए इसराना आए। वहां पर उन्होंने माफी मांगी, तो ताऊ उसे यहां छोड़कर गए। उसी रात उसे मार कर फंदे पर लटका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बी फार्मा पास बता की एमटेक पास से शादी, अब किया कत्ल

5 of 5
पानीपत में महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बेटी की मौत की खबर मिलते ही ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने घर के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने शव लेने से भी मना कर दिया। इस बीच पुलिस शव को एंबुलेंस में रखने के लिए बाहर लाई तो लोगों ने एंबुलेंस का गेट बंद कर दिया और शव को उसमें नहीं रखने दिया। वहां से एंबुलेंस खाली ही लौट गई। पुलिस को जबरन अपने वाहन में शव को ले जाना पड़ा। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें