एक ईंट भट्ठे पर रहने वाली महिला ने पति की हत्या कर शव झुग्गी में ही मिट्टी में दबा दिया। कई दिनों बाद जब बदबू आने लगी तो देखिए उसने क्या किया...
विज्ञापन
2 of 6
Rewari Murder
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है, जहां बावल थाना क्षेत्र के गांव रसियावास में एक ईंट भट्ठे पर रहने वाली महिला ने पति की हत्या कर शव झुग्गी में ही मिट्टी में दबा दिया। मामला दो दिन पुराना है। बुधवार को घर से बदबू आने और पत्नी के लिपाई -पुताई करने पर पड़ोस के लोगों को शक हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
Rewari Murder
बावल थाना पुलिस के अनुसार मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी चंदन (42) पत्नी सुनीता और चार बच्चों के साथ गांव रसियावास में एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने के साथ ही वहीं रहते थे। बुधवार को पड़ोस के लोगों ने उसकी पत्नी सुनीता को घर की लिपाई - पुताई करते देखा तो उनको शक हुआ।
4 of 6
Rewari Murder
दो दिन से चंदन ईंट -भट्ठे से लापता था और एक जुलाई को पूरा परिवार छत्तीसगढ़ जाने की तैयारी में था। पड़ोस के लोग शंका होने पर सुनीता की झुग्गी में गए तो अंदर से बदबू आ रही थी। तलाशी ली तो झुग्गी में शव को मिट्टी में दबा रखा था। बदबू को दबाने के लिए ही सुनीता लिपाई-पुताई कर रही थी। लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
5 of 6
Rewari Murder
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि दो दिन पहले उसका पति चंदन ज्यादा शराब पीकर घर पहुंचा था। उसने धक्का दिया तो वह गिरकर मर गया। इसके बाद उसने पति की लाश दबा दी। पुलिस को सुनीता की कहानी गले नहीं उतर रही है। शाम तक पुलिस ने महिला से पूछताछ जारी रखी थी। वहीं शव का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार दोपहर बाद का मामला होने के कारण वीरवार को ही पोस्टमार्टम हो सकेगा। इसके बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। - अनिल कुमार, डीएसपी, बावल