फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना पति, इतनी बेरहमी से पत्नी को मारा कि रोना आए शव देखकर

Mon, 12 Dec 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पत्नी का कत्ल, अमृतसर के होटल रूम में मिला शव
पत्नी को ठिकाने लगाने के लिए एक व्यक्ति उसे घुमाने ले गया और फिर उसे इस तरह से मारा कि शव का हाल देखकर हर कोई सिहर उठा। आप भी देखिए।
विज्ञापन

2 of 7
पत्नी का कत्ल, अमृतसर के होटल रूम में मिला शव
वारदात अमृतसर के एक होटल में अंजाम दी गई। हैवान बने पति ने पत्नी को पहले शराब पिलाई, फिर उसके हाथ-पैर बांधे। मुंह में कपड़ा ठूंसा और सिर पर हथौड़े मार-मारकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। वारदात 12 नवंबर को अंजाम दी गई। पुलिस ने हत्यारे पति को राजस्थान के बाड़मेर से गिरफ्तार किया और मीडिया के सामने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

3 of 7
पत्नी का कत्ल, अमृतसर के होटल रूम में मिला शव
चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज सुशील कुमार अपनी टीम के साथ बाड़मेर पहुंच गए हैं और सोमवार तक आरोपी को अमृतसर ले आएंगे। आरोपी का नाम राजिंदर चौधरी है और जब वह अमृतसर आया था तो उसने होटल में अपना नाम रणवीर सिंह निवासी जयपुर लिखवाया था। जबकि पत्नी का नाम मोनिका बताया था। मृतका का असली नाम भावना था और वह बाड़मेर के कूम्पलिया हाल नेहरू नगर की रहने वाली थी।

4 of 7
पत्नी का कत्ल, अमृतसर के होटल रूम में मिला शव
14 नवंबर को कमरे से आ रही गंदी बदबू के चलते होटल के मैनेजर दीपक ने पुलिस को फोन करके बुलाया। उसके बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो महिला की खून से सनी लाश मिली। पास में ही हत्या के लिए प्रयोग किया गया हथौड़ा पड़ा था। मृतका के हाथ पीछे की तरफ कर बांधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा था। मृतका के सिर पर हथौड़ी से कई बार वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
पत्नी का कत्ल, अमृतसर के होटल रूम में मिला शव
पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने बताया कि भावना अक्सर उसके साथ झगड़ा करती रहती थी और उसके कैरेक्टर पर भी शक था। वह किसी तरह उससे छुटकारा चाहता था। इसलिए उसने कत्ल करने का प्लान बनाया। उसने पत्नी को घुमाने ले जाने की बात कही। सबसे पहले उसने दो नकली आईडी बनाई। आईडी में उसने अपना नाम रणबीरऔर भावना की आईडी मोनिका नाम से तैयार की। वह दोनों लोकल ट्रेन से जोधपुर आ गए।
विज्ञापन

6 of 7
पत्नी का कत्ल, अमृतसर के होटल रूम में मिला शव
राजिंदर ने बताया कि यहां से उसने नकली आईडी प्रूफ से दिल्ली की टिकट और वहां से अमृतसर की टिकट बुक करवाई। 12 नवंबर को होटल में कमरा लिया। पूरा दिन घूमने के बाद रात को भावना को शराब पिलाई और इसके बाद उसके हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके बाद हथौड़े के साथ उसके सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद वह वापस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पत्नी का कत्ल, अमृतसर के होटल रूम में मिला शव
मृतका के भाई देवेंद्र नेण ने बाड़मेर पुलिस को 18 नवंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बहन लापता है। देवेन्द्र ने बताया था कि उसकी बहन की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले आरोपी रजिंदर के साथ हुई थी, लेकिन घर में झगड़ा रहने के कारण दोनों अलग रहने लगे। इस बीच वह अचानक ही 11 नवंबर को बहन से मिलने उसके घर गया तो वहां ताला लगा था। फोन पर संपर्क किया, लेकिन बंद था। फिर पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें