फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: ऑक्सीजन भरे टैंकर से टकराई मर्सिडिज बस, शीशे तोड़कर लोगों को निकाला

Wed, 07 Jun 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
बस व टैंक की टक्कर में 2 की मौत, 36 घायल
ऑक्सीजन लेकर जा रहे एक गैस टैंकर की टक्कर मर्सिडिज बस से हो गई। इस हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 36 लेग घायल बताए जा रहे हैं। देखिए तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 6
Accident
घटना पंजाब के नवांशहर की है, जहां कस्बा काठगढ़ बस स्टैंड के पास मंगलवार तड़के करीब तीन बजे टूरिस्ट बस व गैस टैंकर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार दो लोगों की मौत हो गई और करीब 36 लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर चार घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। घायल ट्रक ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को नवांशहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं बलाचौर के सरकारी अस्पताल में 13 घायल भर्ती हैं। इसके अलावा 17 घायल रोपड़ के सिविल अस्पताल में दाखिल कराए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Accident
राजू ट्रैवलस की बस की आक्सीजन गैस टैंकर के साथ काठगढ़ बस अड्डे के पास टक्कर हो गई। बस कटड़ा से दिल्ली जा रही थी और टैंकर नालागढ़ से अमृतसर की ओर जा रहा था। हादसे के दौरान बस में सवार सभी सवारियां सो रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बस के साइड वाले शीशे तोड़कर सवारियों को किसी तरह से बाहर निकाला। 

4 of 6
Accident
हादसे में अंबाला के बराड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह व दिल्ली के उत्तम नगर निवासी तरुण चौहान की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई हंस राज ने बताया कि मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता मक्खन सिंह के बयानों पर टैंकर चालक सुबोध कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घायल ट्रक ड्राइवर सुबोध निवासी बिहार और ट्रक कंडक्टर विक्की निवासी बिहार को नवांशहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके अलावा चार घायलों को पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
Accident
बलाचौर के अस्पताल में दाखिल घायल
बलाचौर सरकारी अस्पताल में सुमन पत्नी रोहित कुमार रोहिणी दिल्ली, किरण पत्नी बीएस राणा निवासी न्यू दिल्ली, राजन दिल्ली, संजय अरोड़ा रोहिणी दिल्ली, जतिंदर पाल आदमपुर, रीटा दिल्ली, जगविंदर दिल्ली, कमला देवी दिल्ली, दातार सिंह दिल्ली, अशोक कुमार चंडीगढ़,  योगेश करनाल, काव्यांशु मान दिल्ली, सौरव मुंबई को दाखिल कराया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Accident
रोपड़ सिविल अस्पताल में भर्ती घायल
इसी तरह रोपड़ के सिविल अस्पताल में विशाल शर्मा , उसकी पत्नी तोश मदीनी निवासी एयरफोर्स स्टेशन दिल्ली, विशाल, अरविंद, अर्जुन, रोहित जम्मू, सचिन शर्मा, अरविंद वार्ड नंबर 15 पाटिल नगर कठुआ जम्मू , तनमय कोलकाता, इशु इंद्र पुत्री घमन सिंह, निवासी अक्षरधाम दिल्ली, दीवंशी पत्नी एसबी धवन निवासी पीरपुर हरिद्वार, दविंदर प्रभाकर निवासी द्वारिका दिल्ली, पूजा कुमारी पत्नी सच्चिदानंद, शौर्य (13 माह) पुत्र सच्चिदानंद तीनों निवासी बिसवा चौक झारखंड, सुदेश शर्मा कालेज रोड पठानकोट, शंकर, विशाल रांची झारखंड, आदित्य बेगूसराय बिहार को भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें