फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ में घुसी कार और पिस गए दो युवक, उसके बाद के मंजर ने रौंगटे खड़े कर दिए

Wed, 08 Feb 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
फतेहाबाद में सड़क हादसे में मारे गए दो युवक
जानवर को बचाने के चक्कर में कार पेड़ में जा घुसी और दो युवक बीच में ही पिस गए। उसके बाद का मंजर रौंगटे खड़े कर देने वाला था। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
फतेहाबाद में सड़क हादसे में मारे गए दो युवक
हादसा हरियाणा के फतेहाबाद में हिसार-फतेहाबाद रोड पर खाराखेड़ी गांव के पास हुआ। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
फतेहाबाद में सड़क हादसे में मारे गए दो युवक
मिली जानकारी के अनुसार, गुरविंद्र सिंह अपने चाचा अमृतपाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट छोड़कर फतेहाबाद वापस आ रहा था। कार को ड्राइवर मेनपाल चला रहा था। उनके साथ मेनपाल का साला महेंद्र भी मौजूद था।

4 of 6
फतेहाबाद में सड़क हादसे में मारे गए दो युवक
गांव खाराखेड़ी के पास सड़क पर एक मरा हुआ सूअर पड़ा था। उन्हें उसे जिंदा समझकर बचाने की कोशिश की तभी एक और आवारा पशु सामने आ गया।  उसे बचाने के लिए उन्होंने गाड़ी सड़क किनारे घुमाई तो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ों से जा टकराई।
विज्ञापन

5 of 6
फतेहाबाद में सड़क हादसे में मारे गए दो युवक
हादसे में गुरविंद्र और मेनपाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि महेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिरोजपुर में सड़क हादसे में खत्म परिवार
गुरविंदर का शव गाड़ी में इतनी बुरी तरह से फंसा हुआ था कि गाड़ी काटकर शव को बाहर निकाला गया। सदर थाना पुलिस के एसएचओ रूपेश चौधरी का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें