फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: अवैध संबंधों के चलते पत्नी और सास-ससुर की लाशें बिछाई, साले पर भी हमला

Thu, 07 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Ferozepur Murder
अवैध संबंधों के चलते सिरफिरे पति ने अपनी ही पत्नी, सास-ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी। वह इसके बाद भी नहीं रूका...
विज्ञापन

2 of 6
Ferozepur Murder
घटना पंजाब के फिरोजपुर की है, जहां जीरा की बस्ती मलसियां वाली में मंगलवार देर रात एक दामाद ने तेजधार हथियार ने पत्नी, सास और ससुर का कत्ल कर दिया। साथ ही साले और उसकी पत्नी को भी गंभीर जख्मी कर दिया। आरोपी ने खुद पर भी तेजधार हथियार से वारकर खुदकुशी का प्रयास किया। 
विज्ञापन

3 of 6
Ferozepur Murder
बस्ती मलसियां वाली वासी साहिब सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन रीना की शादी 10 साल पहले किशन सिंह वासी दूनेके जिला मोगा से हुई थी। उनके दो बच्चे थे। किशन के किसी अन्य महिला के साथ संबंध थे। इसे लेकर रीना और किशन के बीच हमेशा झगड़ा रहता था। रीना बीते 20 दिनों से अपने मायके में रह रही थी।

4 of 6
Ferozepur Murder
इस बात पर किशन अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से नाराज था। साहिब सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर किशन का पिता प्रकाश सिंह रीना को अपने साथ लेने आया था। परिवार के सदस्यों ने कहा कि पंचायत में बातचीत करने के बाद रीना को ससुराल छोड़कर आएंगे। प्रकाश सिंह यह कहकर चला गया कि रीना को साथ भेजकर अच्छा नहीं किया है, इसका अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
Ferozepur Murder
मंगलवार देर रात एक बजे किशन अपने ससुराल घर की दीवार फांदकर घर में प्रवेश हुआ। घर में सो रहे ससुराल परिवार पर तेजधार हथियार से वारकर दिया। साहिब के अनुसार चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर आया तो देखा कि किशन ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी रीना, ससुर मंगल सिंह और सास महिंदर कौर पर वारकर हत्या कर दी। उसने साहिब सिंह और उसकी पत्नी अमन कौर को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ferozepur Murder
पड़ोसियों के अनुसार किशन ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पर भी तेजधार हथियार से वारकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। उन्होंने जख्मियों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलते ही फिरोजपुर के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की तहकीकात शुरू की। पुलिस ने किशन सिंह, प्रकाश सिंह, पप्पू और सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें