फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए इस भोली सी दिखने वाली महिला को, कारनामा बहुत खतरनाक

Sun, 26 Feb 2017 10:21 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
तजिंदर कौर उर्फ रूबी - फोटो : अमर उजाला
सूरत भोली भाली और उम्र भी 29 साल, शिक्षा डिप्लोमा इन कंप्यूटर एजुकेशन लेकिन इसने जो कारनामा किया है वो बहुत खतरनाक है, यकीं न हो तो देखिए...
विज्ञापन

2 of 9
जालंधर की तजिंदर कौर उर्फ रूबी
ये महिला है पंजाब के जालंधर की तजिंदर कौर उर्फ रूबी। कोई देखकर कह नहीं सकता कि यह वही रूबी है जिसने ट्रिपल मर्डर का पूरा तानाबाना बुना। तीन परिवारों को एक साथ उजाड़ दिया ताकि किसी तरह से वह करोड़पति लूंबा खानदान की बहू बन सके। उसके दिल की यह चाहत उसको सलाखों के पीछे ले आई। 
विज्ञापन

3 of 9
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल
24 सितंबर 1988 को जमशेर के किसान बलजीत कौर के घर पैदा हुई तजिंदर कौर रूबी बचपन से ही ऊंची उड़ान उड़ना चाहती थी। गांव के पास स्थित एक अर्द्धसरकारी स्कूल से 12वीं पास करने के बाद रूबी को लगा कि उसके सपने विदेश जाकर पूरे हो सकते हैं। उसने 2009 में आईलेट्स की परीक्षा दी ताकि वह अच्छे बैंड हासिल कर न्यूूजीलैंड जा सके लेकिन उसके 5.5 बैंड ही आए। इस कारण उसका वीजा नहीं लगा। 

4 of 9
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
इसके बाद उसने खालसा कालेज जालंधर सिटी में डिप्लोमा इन कंप्यूटर में दाखिला ले लिया क्योंकि विदेशों में इसकी खासी डिमांड थी। डिप्लोमा पूरा करने के बाद दोबारा आईलेट्स की परीक्षा दी तो उसमें 6.5 बैंड आए और उसको लगा कि अब उसका सपना पूरा हो जाएगा। वह आसानी से विदेश चली जाएगी और वहां पर जाकर बेशुमार पैसा कमा लेगी। इसके बाद भी उसे वीजा नहीं मिला। इस बीच उसकी शादी सुखजीत सिंह के साथ हो गई। दोनों नौकरी के लिए कोशिश करने लगे। 
विज्ञापन

5 of 9
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
सुखजीत और तजिंदर रूबी को 2013 में जगजीत एंड कंपनी में नौकरी मिल गई। रूबी की पगार आठ हजार तो पति की पगार छह हजार रुपये थी। रूबी कैशियर के साथ-साथ फैक्टरी का लेखा जोखा भी रखती थी जबकि पति भी कैश क्लेक्शन में थे। दोनों ने सोढ़ल चौक के पास घर किराए पर ले लिया।
विज्ञापन

6 of 9
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
तजिंदर रूबी व अमरिंदर शंटू के बीच नजदीकियां यहीं बनीं। पेट्रोल पंप व फैक्टरी मालिक शंटू रूबी के पास आता जा रहा था। कई बार पति सुखजीत सिंह कुछ कहता तो रूबी इतना ही कहती कि हम अच्छे दोस्त हैं। रूबी को पता था कि शंटू करोड़पति है। उसका लोहे का कारोबार और दो पेट्रोल पंप हैं। रूबी सपने देख रही थी कि वह शंटू की पत्नी बनकर लाजपत नगर में जाएगी लेकिन शंटू के पिता जगजीत सिंह व मां दलजीत कौर सबसे बड़ा रोड़ा थे।
विज्ञापन

7 of 9
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
जगजीत सिंह ने बेटे शंटू व रूबी के बीच के रिश्ते का पता चलते ही उसे नौकरी से निकाल दिया। 2015 में रूबी पति के साथ रामामंडी में रहने लगी। रूबी इस छोटे से किराए के मकान में नहीं रहना चाहती थी। शंटू व रूबी का रिश्ते का जब पति सुखजीत को पता चला तो वह उसे छोड़कर चला गया। शंटू अब बेरोक टोक रूबी के पास आने लगा और रूबी शादी के लिए दबाव बनाने लगी। पिता जगजीत सिंह व मां दलजीत कौर को जब पता चला कि शंटू अब भी रूबी के संपर्क में है तो उन्होंने एक दिन रूबी के घर जाकर उसे पीटा। 

8 of 9
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
रूबी काफी परेशान हो गई। उसने शंटू पर दबाव बनाया कि उसको अलग घर लेकर दे जहां मकान मालिक बीच में न रहते हों। शंटू ने उसे घर ले दिया। शंटू की पत्नी परमजीत कौर व मां दलजीत को इसका पता चला तो उन्होंने नए घर में आकर उसे पीटा। शंटू पांच दिन तक घर छोड़कर अलग से पंप पर जाकर रहने लगा। घर में तनाव बढ़ चुका था और शंटू पर परिवार का प्रेशर बढ़ा तो उसने रूबी को कह दिया कि वह दिखावे के लिए अपने पिता के पास वापस जमशेर चली जाए।
विज्ञापन

9 of 9
पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी और बहू का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
रूबी ने किराए का मकान छोड़ दिया और पिता के पास जमशेर आ गई लेकिन शंटू से मिलना व फोन करना जारी रहा। शंटू ने घर में कलह बढ़ा दी, परमजीत कौर के मायके वाले आए और पंचायत बैठी। इसमें शंटू ने कहा कि वह परमजीत से तलाक लेना चाहता है लेकिन मायके वाले राजी नहीं थे। रूबी को लगने लगा था कि जब तक परमजीत कौर है वह लूंबा खानदान की बहू नहीं बन पाएगी। इसलिए उसने परमजीत की हत्या का प्लान बनाया। उसने शंटू को भी राजी कर लिया। दोनों ने परमजीत कौर, मां दलजीत कौर व एक सहेली नीतू की हत्या कर दी। जब वह परमजीत की हत्या करने के लिए पहुंचे थे तो तीनों महिलाएं घर पर थीं। रूबी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है। वह कहती है शंटू और उसका अफेयर था और रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें