मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना का पता उस समय चला जब शुक्रवार सुबह दूध देने वाला आया। उसने अंदर जाकर देखना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था। संदेह होने पर लोगों ने दरवाजा खोला तो अंदर तीनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। मृतकों की पहचान सुरजीत कौर उर्फ बचन कौर (90), उनका बेटा चमन लाल (70) और बहू सुरिंदर कौर छिंदो (67) के रूप में हुई है। चमन लाल और सुरिंदर कौर के चार बेटे विदेश में रहते हैं। गुरुवार सुबह दूध वाला आया तो पड़ोसियों ने यह सोच कर दूध ले लिया कि शायद सब कहीं गए हैं लेकिन सारा दिन तीनों नजर नहीं आए। घर का दरवाजा भी नहीं खुला।