फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में 'NO CASH' बोलकर लौटाया, रात में चोर 37 लाख ले उड़े

Sat, 24 Dec 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 37 लाख - फोटो : अमर उजाला
दिन में लोगों को 'NO CASH' कहकर बैरंग लौटाने वाले बैंक से रात में चोरों को 37 लाख मिल गए। घटना के बाद से लोग काफी गुस्से में है।
विज्ञापन

2 of 8
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 37 लाख
घटना हरियाणा के चरखी दादरी की है। जहां के गांव बिरही कलां स्थित केनरा बैंक में सेंध लगाकर चोर वीरवार रात 37 लाख रुपये ले उड़े। चुराई गई राशि में साढ़े दस लाख के नए और साढ़े 26 लाख के पुराने नोट हैं। वीरवार को ही बैंक में 17 लाख रुपये आए थे, जिसमें से बैंक अधिकारियों ने करीब छह लाख ही बांटे थे। 
विज्ञापन

3 of 8
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 37 लाख
वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने बैंक परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। हालांकि एक कैमरे में मंकी कैप पहने एक व्यक्ति नजर आ रहा है। सदर थाना प्रभारी जगराम के अनुसार चोरों ने बड़े शातिर अंदाज से वारदात को अंजाम दिया। 

4 of 8
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 37 लाख
बैंक के एक हिस्से की दीवार को तोड़कर पहले मंकी कैप व ब्लैक कोट पहने एक युवक ने बैंक परिसर में प्रवेश किया और यहां लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की तार काट डाली। बैंक परिसर में प्रवेश करने के बाद चोरों ने कैश रूम की कंक्रीट की दीवार को भी तोड़ डाला और यहां रखे कैश बाक्स से नकदी चोरी कर ली। 
विज्ञापन

5 of 8
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 37 लाख
बैंक मैनेजर आनंद प्रभात ने बताया कि चोर कैश रूम में रखे करीब साढ़े दस लाख की नई व साढ़े 26 लाख की पुरानी करेंसी निकाल ले गए। घटना की सूचना पाकर दादरी सीआईए व सदर थाने की टीम डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। पता चला है कि बैंक में रात्रि सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार तैनात नहीं था। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

6 of 8
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 37 लाख
काश..बांट देते सारी करेंसी
केनरा बैंक शाखा के पास वीरवार को ही 17.5 लाख की नई और पुरानी करेंसी थी। लेकिन, खाताधारकों को साढ़े छह लाख ही बांटे गए। बैंक प्रबंधक आनंद प्रभात ने बताया कि वीरवार को ही सारी करेंसी वितरित कर दी जाती तो ग्रामीणों की आर्थिक तंगी दूर होती।
 
विज्ञापन

7 of 8
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 37 लाख
ग्रामीणों का तर्क: करेंसी खत्म होने की बात कहकर मैनेजर ने दी उन्हें करेंसी
- गांव बिरही कलां निवासी राजपाल ने बताया कि वीरवार को बैंक मैनेजर ने पैसे देने से मना कर दिया। पिछले दो सप्ताह से उधार लेकर काम चला रहे है। नौ दिसंबर को बैंक में चेक लगाया था। अब तक खाते में पैसे नहीं आए।
विज्ञापन

8 of 8
केनरा बैंक में सेंध, चोर उड़ा ले गए 37 लाख
नौ माह पहले एटीएम काटा था
बैंक प्रबंधक ने बताया कि नौ महीने पहले बैंक शाखा के बाहर लगे एटीएम को भी चोरों ने निशाना बनाया था। चोर एटीएम मशीन को तोड़ कर कैश बॉक्स निकालने ले गए थे। चोरों ने उसमें से करीब 26,600 रुपये चोरी कर लिए थे। बैंक प्रबंधक ने बताया कि आज तक इस चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें