आठवीं कक्षा में पढ़ रही एक छात्रा को टीचर ने पर्ची थमा दी और कहा कि मैं कॉल करूंगा, तू अपने भाई-बहन से दूर होकर बात करना। इसके बाद जो हुआ उससे सभी अंजान थे। आगे की स्लाइड में जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
दरअसल हरियाणा के पिहोवा के एक गांव के एक प्राइवेट स्कूल में गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के एक टीचर पर आठवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी टीचर सतनाम सिंह निवासी गांव धूलगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इसी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रा के भाई ने बताया कि आरोपी टीचर सतनाम ने पिछले सोमवार को छुट्टी से पहले उसकी बहन को एक पर्ची दी थी। पर्ची में उसने लिखा था कि मैं कॉल करूंगा। तू अपने भाई-बहन से दूर होकर बात करना। घर पहुंचने पर उसकी बहन ने यह पर्ची अपनी मां को दिखा दी। पर्ची देखकर उनके होश उड़ गए और टीचर की इस हरकत की शिकायत करने की ठान ली, लेकिन अगले दिन (मंगलवार) आरोपी टीचर स्कूल नहीं आया था। बुधवार को उन्होंने टीचर की शिकायत प्रिंसिपल से की। टीचर की ओर से दी गई पर्ची स्कूल प्रिंसिपल के पास ही है।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
बहाने से करता था छेड़छाड़
स्कूल की कुछ छात्राओं ने बताया कि आरोपी टीचर पहले भी कई छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। किसी न किसी बहाने छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर धमकाता था। कुछ दिन पहले ही जब एक छात्रा ने आरोपी टीचर को सिर में दर्द होने की शिकायत की तो टीचर ने उसे उसके कंधे पर सिर रखकर सोने की बात कही थी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गई। आरोपी ने स्कूल की ही एक टीचर को भी प्रपोज किया था। मामले को लेकर स्कूल के कुछ बच्चे खुलकर बोल रहे थे। जिस कारण प्रबंधन भी घबरा गया और मामले को बिगड़ता देख आनन- फानन में स्कूल की छुट्टी कर दी।
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल के सामने हंगामा कर दिया। हंगामे से घबराकर स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एचएचओ जय नारायण शर्मा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अडे़ रहे। आखिरकार डेढ़ घंटे के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर सतनाम सिंह को काबू किया और इसके बाद नाराज ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामले की जांच की जा रही है : एसएचओ
एक प्राइवेट स्कूल में कार्यरत टीचर द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की सूचना व शिकायत मिली है। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी टीचर सतनाम सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। - जय नारायण शर्मा, एसएचओ
स्कूल से किया निष्कासित
आरोपी टीचर को स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए और आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। इससे पहले स्कूल में ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है।- कुलवंत, प्रिंसिपल