लुधियाना के सलेम टाबरी के गांव भट्टियां में रहने वाले पीयूष की हत्या उसके सौतेले पिता ने सिर पर वार करने के बाद गला दबा कर की थी। इसके बाद आरोपी शव लेकर छत पर गया और ड्रम में डाल ऊपर से प्लास्टर कर दिया। हत्या करने से पहले दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम के दौरान हुआ। रविवार को डॉ. चरण कवल और डॉ. विशाल पर आधारित दो डॉक्टरों के बोर्ड ने पीयूष के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि पीयूष के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था। इसके बाद पीयूष का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया। बाद में आरोपी शव को छत पर ले गया।