बीच सड़क एक सिख युवक की पगड़ी उतार दी गई। उसे बालों से पकड़कर घसीटा गया और थप्पड़ मारे गए। इस घटना की तस्वीरें वायरल हुई तो पुलिस ने एक्शन लिया।
2 of 6
पंजाब में सिख युवक की बीच सड़क पिटाई
घटना पंजाब के अबोहर की है। 11 मार्च की घटना बताई जा रही है। पहले वीडियो वायरल हुई और अब तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि युवक को पीटने की वीडियो भी बनाई गई, जिसे सोशन मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। पीड़ित युवक गुरप्रीत ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो उन्होंने कई दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की।
3 of 6
पंजाब में सिख युवक की बीच सड़क पिटाई
अब युवक ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज एमएमएस बेदी के सामने पेश होकर लिखित पत्र दिया। गुरप्रीत ने जज को बताया कि उससे मारपीट करने वाले लोगों के डर से उसका भाई आत्महत्या कर चुका है। अब उस पर भी जुल्म किया गया। उसे बुरी तरह से पीटा गया, वीडियो बनाई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस से मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
4 of 6
पंजाब में सिख युवक की बीच सड़क पिटाई
जज ने जब मारपीट का वीडियो देखा तो वो हैरान हो गए और मौके पर ही डीएसपी एआर शर्मा को कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। डीएसपी का कहना था कि दोनों पक्षों में समझौता की बात चल रही है। अगर समझौता हुआ तो केस दर्ज नहीं करेंगे। वायरल हुई तस्वीरों में कुछ व्यक्ति शराब ठेकेदार के पास कार्य करने वाले गुरप्रीत सिंह को थप्पड़ मार रहे हैं।
5 of 6
पंजाब में सिख युवक की बीच सड़क पिटाई
तस्वीरों में दिख रहा है कि गुरप्रीत की शर्ट भी उतार दी गई। उसे बालों से घसीटा जा रहा है। वह हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन पत्थर दिल युवक उसे पीटते जा रहे हैं। गुरप्रीत बार-बार इस बात की गुहार लगा रहा है कि मैनुं माफ कर दो मेरे छोटे-छोटे बच्चे ने, इतना सुनते ही वे लोग उसे और पीटने लगते हैं। बालों से पकड़कर सड़क पर खींचते हैं।
58 सेकेंड के इस वीडियो को मारपीट करने वालों के दोस्तों ने ही शूट किया, जो कई दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिला फाजिल्का के एसएसपी केतन बलिराम पाटिल ने कहा कि ये मामला मंगलवार को ही उनके ध्यान में आया है। उन्होंने थाना प्रभारी से इसकी पूरी जानकारी मांग ली है, थाने में शिकायत आने के बाद अब तक पर्चा क्यों नहीं दर्ज किया गया इसकी भी पूछताछ की जाएगी।