20 सेकेंड में 70 लाख की लूट, CCTV की 10 तस्वीरों में देखिए पूरी वारदात
Wed, 19 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
लुधियाना में 20 सेकेंड में 70 लाख की लूट
20 सेकेंड में 70 लाख की लूट सुनने में थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन ये सच है। देखिए लूट की CCTV तस्वीरें।
लुधियाना में 20 सेकेंड में 70 लाख की लूट
एक्टिवा पर दुकान जा रहे 55 साल के मनी एक्सचेंजर विजय गोयल उर्फ चीना से 2 नकाबपोशों ने पिस्तौल दिखा 70 लाख रुपए लूट लिए।
लुधियाना में 20 सेकेंड में 70 लाख की लूट
ये पूरी वारदात लुधियाना के जगराओं के शक्ति नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने हुई।
लुधियाना में 20 सेकेंड में 70 लाख की लूट
रविवार को संक्रांति का दिन होने के चलते गुरुद्वारे में पाठ भी था। लुटेरों ने इसी का फायदा उठाया।
लुधियाना में 20 सेकेंड में 70 लाख की लूट
लुटेरे पहले से ही गुरुद्वारे के बाहर घात लगाकर इंतजार कर रहे थे। विजय गोयल सुबह पोते वरुण के साथ दुकान के लिए निकला।
लुधियाना में 20 सेकेंड में 70 लाख की लूट
कुछ ही दूरी पर हाथों में पिस्तौल पकड़े दो नौजवानों ने एक्टिवा से धक्का देकर उन्हें गिरा दिया।
लुधियाना में 20 सेकेंड में 70 लाख की लूट
दोनों नकाबपोश पैसों वाला बैग और एक्टिवा ले कच्चा मलक रोड की ओर भाग निकले। मोहल्ले में रहते एक पुलिस मुलाजिम ने ही पुलिस को वारदात की सूचना दी।
लुधियाना में 20 सेकेंड में 70 लाख की लूट
एसएचओ सिटी बृजमोहन और डीएसपी सिटी रछपाल सिंह ने जांच शुरू कर दी।
लुधियाना में 20 सेकेंड में 70 लाख की लूट
बता दें कि मनी एक्सचेंजर विजय गोयल उर्फ चीना से पहले भी 2012 में लूट हो चुकी है।
लुधियाना में 20 सेकेंड में 70 लाख की लूट
जानकारी के मुताबिक, विजय गोयल से 2012 में भी लुटेरों ने आंखों में मिर्च डाल पैसों वाला बैग छीना था।
लुधियाना में 20 सेकेंड में 70 लाख की लूट
पुलिस ने नामालूम लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। चार मेंबरी कमेटी का गठन किया गया है, जिसे एसएसपी देहात उपिंद्रजीत सिंह घुम्मन लीड कर रहे हैं।
लुधियाना में 20 सेकेंड में 70 लाख की लूट
लूटी गई एक्टिवा चौकीमान से मिल गई है। 4 मेंबरी टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उपिंद्रजीत सिंह घुम्मन, एसएसपी देहात