कपूरथला में लुटेरों ने घर पर धावा बोल बुजुर्ग की हत्या कर शव को जला दिया और फिर घर में लूटपाट की। वारदात मंगलवार देर रात की है। खेतों बने डेरे में सो रहे बुजुर्ग की तेजधार हथियार से हत्या कर शव को खुदबुर्द करने के लिए उसे कच्चे कमरे में फेंककर आग लगा दी गई। दूसरे कमरे से आरोपी बड़ी मात्रा में गेहूं और चावल लूटकर फरार हो गए। एक पड़ोसी के खेत में आने पर हत्या के बारे में पता चला। एसएसपी, एसपी-जांच, डीएसपी भुलत्थ समेत पूरा पुलिस अमला तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
2 of 5
बुजुर्ग की हत्या कर शव को जला दिया
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय काला सिंह पुत्र शरण सिंह निवासी गांव भदास (बेगोवाल) का एक किमी दूर गांव मुबारकपुर के पास सड़क के किनारे खूह वाली जगह पर डेरा है। यहां गेहूं, तूड़ी समेत तीन कमरे बने हैं और बाहर पशु बंधे रहते हैं। वह मंगलवार रात खाना खाने के बाद यहां आकर सो गए। देर रात कुछ अज्ञात तेजधार हथियारों से लैस लोगों ने उनकी हत्या कर दी और शव को आग लगा दी।
विज्ञापन
3 of 5
बुजुर्ग की हत्या कर शव को जला दिया
- फोटो : amar ujala
इसके बाद वह खाद्य सामग्री लेकर भाग निकले। भैंसें वहीं बंधी रहीं। आग लगने से लकड़ी के बल्लों की छत गिर गई और अंदर शव जलता रहा। बुधवार सुबह जब पड़ोस का जोगिंदर सिंह खेतों की तरफ गया तो उसने देखा कि कमरों से धुआं उठ रहा है। उसने अंदर जाकर देखा तो काला सिंह का अधजला शव पड़ा था। उसने तुरंत इसकी सूचना पारिवारिक सदस्यों को दी।
4 of 5
बुजुर्ग की हत्या कर शव को जला दिया
- फोटो : amar ujala
घटना की सूचना पाकर तुरंत डीएसपी भुलत्थ नवनीत सिंह माहल, थाना भुलत्थ प्रभारी परमिंदर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। कुछ देर बाद एससपी कपूरथला राजिंदर सिंह, एसपी जांच बलबीर सिंह भट्टी भी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का मुआयना किया। एसएसपी राजिंदर सिंह ने मृतक के बेटे मलकीत सिंह से पूरे घटनाक्रम और किसी पर शक होने को लेकर बातचीत की।
बुजुर्ग की हत्या कर शव को जला दिया
- फोटो : amar ujala
डीएसपी भुलत्थ नवनीत सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवार की किसी से रंजिश की बात सामने नहीं आई है। फिर भी इस पहलू पर जांच की जा रही है। एसएसपी राजिंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। भुलत्थ विधायक बीबी जागीर कौर, जिला परिषद कपूरथला के चेयरमैन युवराज भूपिंदर सिंह ने पारिवारिक सदस्यों से संवेदना व्यक्त की है।