ये गैंग आपके नोटों को दोगुना करने का वादा करता था, यही नहीं दोगुना किए पैसे दे भी देते थे लेकिन...
विज्ञापन
2 of 8
Kaithal News
मामला हरियाणा के कैथल का है, जहां नोटों की गड्डी में ऊपर व नीचे 500 के नोट लगाकर बीच में कागज रखते हुए नोट दोगुने करने का झांसा देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को पूछताछ के लिए न्यायालय से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
3 of 8
Kaithal News
उनके पास से पुलिस ने 90 हजार रुपये के 500 के नोटों के साथ बनाई गई 80 गड्डियां बरामद कीं, जिन्हें 40 लाख रुपये बताया जा रहा था। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। गिरोह का गोरखधंधा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। पूछताछ में कई और खुलासे होने की संभावनाएं हैं।
4 of 8
Kaithal News
दरअसल, टीम को सीआईए के कांस्टेबल मनीष कुमार ने सूचना दी कि एक स्विफ्ट कार में सवार गांव कनहेड़ी जिला फतेहाबाद निवासी राजबीर व सुनील और ढाबी टेक सिंह जिला जींद निवासी सोमी नोट के साइज के कागज काटकर गड्डी के ऊपर-नीचे असली 500 रुपये के नोट लगाते हुए काफी संख्या में बोगस नोटों की गड्डी लिए हुए हैं। जो कैथल से गांव बाबा लदाना की तरफ जाने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Kaithal News
सीआईए-वन पुलिस ने बाबा लदाना सड़क पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद शहर की तरफ से स्विफ्ट गाड़ी आई जिसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने नाका तोड़ते हुए गाड़ी बाबा लदाना की तरफ भगा ली। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो हड़बड़ाए कार चालक ने गांव बाबा लदाना से कुछ पहले एक आवारा पशु को देखकर गाड़ी को कट मारा तो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसके बाद मौके से पैदल फरार होने की कोशिश के दौरान तीनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया।
विज्ञापन
6 of 8
Kaithal News
उनकी तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से एक पिट्ठू बैग बरामद हुआ, जिसके अंदर अखबार के 8 बंडलों में लिपटी हुई 500-500 रुपये के नोटों की 80 गड्डियां बरामद हुई। गड्डियों के ऊपर-नीचे असली नोट व बीच में 500 रुपये साइज के कागज के कटे हुए टुकड़े सेट किए हुए थे। नोटों की गड्डियों की आउटसाइड में मार्कर द्वारा निशान बनाकर असल गड्डी जैसा रूप दिया गया था। पुलिस ने थाना सदर में विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को सब इंस्पेक्टर अजीत राय द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
7 of 8
Kaithal News
बता दें कि गिरोह का सरगना राजबीर कनहेड़ी करीब डेढ़ माह पहले ही पानीपत से इसी प्रकार की ठगी के मामले में जमानत लेकर बाहर आया है और किसी शिकार की तलाश में था। इनकी योजना किसी को 40 लाख रुपये की नकली गड्डियां देते हुए 20 लाख रुपये की असली करंसी नोट ठगने थी। लेकिन क्राइम ब्रांच के कारण यह कामयाब नहीं हो सका। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उन्होंने दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 21 में किराये का कमरा लिया हुआ है।
जहां वे विभिन्न प्रकार के करंसी नोटों की कागज की गड्डियां तैयार करते हैं, वहां से इस प्रकार की अन्य तैयार गड्डियां बरामद करवा सकते हैं। सरगना राजबीर ने कबूला कि उन्होंने वहां कलर प्रिंटर की मदद से नोटों की कापी व आई प्रूफ वगैरह तैयार किए हुए हैं। जिसकी खेप यूपी में भेजनी है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 19 दिसंबर को अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जिनसे ठगी की अन्य वारदातों के बारे में खुलासा होने के अलावा इस प्रकार के बोगस जाली नोट बंडल बरामद होने की उम्मीद है।