फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल चूड़ा भी नहीं उतरा था नवविवाहिता का और मौत साथ ले गई, तस्वीरें

Wed, 20 Jul 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
बीती रात हुए दर्दनाक हादसे में प्रियंका की मौत - फोटो : amarujala
सेक्टर-25 के संदीप सिंह की तीन महीने पहले प्रियंका से शादी हुई थी। बीती रात हुए दर्दनाक हादसे में प्रियंका की मौत हो गई। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
सेक्टर-25 के संदीप सिंह की तीन महीने पहले प्रियंका से शादी हुई थी
हादसा, बीती रात सेक्टर-46/47 चौक के पास हुआ। शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चला रही नवविवाहिता प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी
सेक्टर-25 निवासी प्रियंका (24) अपनी कार से सहेलियों को मोहाली छोड़ने जा रही थी। सेक्टर-46,47,48,49 चौक  के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में प्रियंका की मौत हो गई और उनकी सहेलियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रियंका फोर्टिस अस्पताल में नर्स थी।

4 of 5
सेक्टर-25 निवासी प्रियंका (24)
मौके पर पहुंची पीसीआर प्रियंका को लेकर जीएमसीएच-32 पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका की शादी सेक्टर-25 के संदीप सिंह के साथ तीन माह पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, प्रियंका खुद कार चला रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका के पति संदीप
पुलिस ने प्रियंका के पति संदीप की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। अभी आरोपी ट्रक चालक का पता नहीं पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें