फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: इंसानियत शर्मसार, रेलवे ट्रैक के पास कूड़े में मिला नवजात का शव

Sat, 24 Dec 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
कचरे के ढेर में मिला नवजात बेटी का शव
इंसानियत बिल्कुल शर्मसार हो चुकी है। कूड़े के ढेर से नवजात बच्ची का शव मिला, जिसे थैले में डालकर फेंका गया था।
विज्ञापन

2 of 8
कचरे के ढेर में मिला नवजात बेटी का शव
घटना कृष्ण नगरी कुरुक्षेत्र की है, जहां प्रसव के बाद एक नवजात बेटी को थैले में डालकर रेलवे ट्रैक के निकट कूड़े के ढेर में फेंकने का मामला सामने आया है। शहर के पुराने बस अड्डे निकट स्थित कुरुक्षेत्र-कैथल रेलवे ट्रैक पास मिले नवजात बेटी के शव पर कपड़ा तक नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 8
कचरे के ढेर में मिला नवजात बेटी का शव
जिस किसी ने भी इस मंजर को देखा वह हतप्रभ रह गया। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णा गेट पुलिस चौकी के प्रभारी चानन राम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि जिस जगह नवजात बच्ची का शव मिला है, वो रेलवे पुलिस के इलाके में आता है। इसकी वजह से कृष्णा गेट पुलिस चौकी ने राजकीय रेलवे पुलिस को सूचित किया। 

4 of 8
कचरे के ढेर में मिला नवजात बेटी का शव
पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल के निकट स्थित अमृत आयुर्वेद के संचालक अशोक बाली ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को अचानक शोर मचा कि थैले में एक नवजात बच्ची की लाश पड़ी है। यह शोर सुनते ही वे मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन

5 of 8
कचरे के ढेर में मिला नवजात बेटी का शव
इसी दौरान पुलिस को भी सूचित किया गया। बाली के मुताबिक बच्ची को खाद के कट्टे से बनाए गए एक थैले में डालकर यहां फेंका गया था। बच्ची के शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि उसका कुछ ही घंटे पहले ही जन्म हुआ होगा।       
विज्ञापन

6 of 8
कचरे के ढेर में मिला नवजात बेटी का शव
कचरे के ढेर में एक थैला देख यहां से गुजर रहे कचरा उठाने वाले ने इस थैले को उठाने का प्रयास किया था, लेकिन जैसे ही शव को खोला गया तो उसमें नवजात बच्ची की लाश देखते ही वह भौचक्का हो गया। उस समय बच्ची के शव से खून निकल रहा था। हो सकता है किसी जानवर ने इस थैले में मुंह मारा हो। 
विज्ञापन

7 of 8
कचरे के ढेर में मिला नवजात बेटी का शव
इस शर्मनाक घटना के बाद बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे बावजदू हैवानियत भरी सोच रखने वालों का परिचय करा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस संदर्भ में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक जोगेंदर सिंह को सौंपी गई है।  
विज्ञापन

8 of 8
कचरे के ढेर में मिला नवजात बेटी का शव
नवजात बेटी के शव को देख कई लोग इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रही एक महिला घटनास्थल रुकी और बगैर कपड़ों के बच्ची का शव देखकर उसकी आंखें भर आईं। 40 वर्षीय इस महिला ने नवजात बेटी के शव पर अपने पास से चादर निकाली और उस पर डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें