फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DJ बंद करने को लेकर विवाद में बाराती का कत्ल, देखिए इस तरह बहा खून

Thu, 09 Feb 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
रेवाड़ी में डीजे बंद कराने को लेकर विवाद में कत्ल
डीजे बंद कराने को लेकर हुए विवाद में जमकर चाकू चले और एक बाराती का कत्ल कर दिया गया। तस्वीरों में देखिए किस तरह बहाया गया खून?
विज्ञापन

2 of 5
रेवाड़ी में डीजे बंद कराने को लेकर विवाद में कत्ल
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। इस विवाद में दुल्हन के चाचा भी गंभीर घायल हो गए, जो ट्रॉमा सेंटर में दाखिल हैं। बारातियों पर हमला करने के बाद एक बदमाश को लोगों ने मौके पर ही पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की, जबकि दो बदमाश भागने में फरार हो गए। विवाद में एक बदमाश भी घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
रेवाड़ी में डीजे बंद कराने को लेकर विवाद में कत्ल
एसएचओ कर्मबीर खटाना का कहना है कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर लिया है। हुआ यूं कि राजस्थान के भिवाड़ी से जाटव मोहल्ला निवासी पंकज नामक युवक की सोमवार रात रेवाड़ी में बारात आई हुई थी। धानक बगीचा में बारात के ठहराव की व्यवस्था की गई थी, जबकि प्रोग्राम रविदास होस्टल में था।

4 of 5
रेवाड़ी में डीजे बंद कराने को लेकर विवाद में कत्ल
देर रात जब बारात रविदास होस्टल के निकट पहुंची तो एक बाइक पर सवार तीन युवक धर्मशाला गेट पर आए।  तीनों युवक नशे में थे। उन्होंने डीजे बंद करने को कहा। मना करने पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगे। ललित ने विरोध किया तो युवकों ने उसके सीने पर चाकू से कई वार किए। ललित को बचाने चाचा टेकचंद और अन्य लोग भी पहुंचे। हमलावरों ने टेकचंद की भी पीठ पर चाकू से वार किए। अन्य युवक विनेश पर भी चाकू से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तनावग्रस्त लड़का
पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य की तलाश की जा रही है। मामले में डीजे बजने को लेकर विवाद की बात फिलहाल सामने आई है।
- मो.जमाल, डीएसपी रेवाड़ी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें