फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस वजह से सीरत ने एकम को मारी थी गोली, फिर लाश को सूटकेस में डाला

Fri, 24 Mar 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सीरत और एकम में एक मामूली बात पर विवाद शुरु हुआ था, देखिए
विज्ञापन

2 of 8
सूटकेस में शव
पंजाब के मोहाली में हुए एकम हत्याकांड के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले के तीन अन्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा सीरत के मोबाइल फोन पर आए एक मैसेज से शुरू हुआ था।
 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ निवासी सीरत के एक दोस्त ने उसे मोबाइल पर मैसेज भेजा था, उसे एकम ने पढ़ लिया था। इसके बाद जब एकम ने इस संबंध में सीरत से पूछताछ की तो वह सही तरीके से जवाब नहीं दे रही थी। उसका कहना था कि उसके पास कोई मैसेज नहीं आया है। साथ ही उसने मैसेज को डिलीट कर दिया था। 

4 of 8
12 साल के बेटे ने खोली हत्या की पोल - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस ने उस व्यक्ति का नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उस व्यक्ति पर पुलिस नजर रखे हुए है। वहीं, मटौर थाने की पुलिस का कहना है कि उन्होंने सीरत का मोबाइल रिकवर कर लिया है। सीरत और एकम के नंबरों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों किन लोगों के संपर्क में थे।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बेटा भी बोला- मैसेज के कारण विवाद हुआ
एकम और सीरत के 11 वर्षीय बच्चे गुरनिवास ने भी पुलिस को बताया कि जब उसके माता-पिता में झगड़ा हुआ था। इस दौरान दोनों में मोबाइल फोन पर आए मैसेज को लेकर बातचीत हो रही थी। हालांकि गुरनिवास पुलिस को यह नहीं बता पाया कि आखिर मैसेज कहां से आया था।
विज्ञापन

6 of 8
Mohali murder
सीरत रसोई में थी, तब पढ़ा था मैसेज
जांच में सामने आया है कि जब सीरत के मोबाइल फोन पर मैसेज आया था, वह किसी काम से किचन में चली गई थी। उस समय वह मैसेज पढ़कर डिलीट करना भूल गई थी। इसी बीच एकम ने उस मैसेज को पढ़ लिया था। हालांकि इस दौरान उसने एकम से कहा था कि जिस व्यक्ति को वह पसंद नहीं करता है। उससे वह बात नहीं करती है।
विज्ञापन

7 of 8
Mohali murder - फोटो : अमर उजाला
बच्चों को अधिक समय देता था एकम
एकम के पिता जसपाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि करीब एक साल से एकम काफी बदल गया था। पहले जहां वह काम में काफी व्यस्त रहता था। इसी बीच उसने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया था और अधिकतर समय बच्चों के साथ ही रहता था। हालांकि उसे सीरत का चंडीगढ़ के एक दोस्त से बात करना पसंद नहीं था।
विज्ञापन

8 of 8
Mohali murder
हर फोन नंबर पर पुलिस की नजर
फेज-3बी1 जहां से एकम का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने उस इलाके में घटना वाले दिन ही फोन का डंप ले लिया था। साथ ही उस इलाके में हुई हर फोन कॉल चेक की जा रही है। साथ ही आरोपियों के फोन कॉल भी ट्रेसिंग पर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें