फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से फोटो ली... अश्लील बना महिला को भेजा, आगे जो हुआ वो सबके लिए सबक

Fri, 23 Oct 2020 05:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी,फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

पंजाब में फिरोजपुर के ममदोट निवासी एक व्यक्ति ने पिस्तौल के बल पर 38 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर पांच लाख रुपये वसूल लिए। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी साहिलदीप निवासी ममदोट ने उसके फेसबुक अकाउंट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जो उसने स्वीकार नहीं की। 

विज्ञापन


पीड़िता की आईडी से आरोपी ने उसकी फोटो डाउनलोड कर ली। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे अश्लील फोटो में बदल दिया। वह अश्लील फोटो आरोपी ने उसके मोबाइल फोन पर भेज दी। आरोपी ने फोटो डिलीट करने का भरोसा देकर उसे फिरोजपुर शहर के नामदेव चौक पर बुला लिया और उसे कार में बैठाकर मोगा रोड की तरफ ले गया। 

सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। आरोपी ने पिस्तौल के बल पर दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगभग पांच लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन


पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़िता ने थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी साहिलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर जगदीप सिंह के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें