फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन के पिता से हुआ ऐसा कांड, पूरी गली में मातम

Sun, 11 Feb 2018 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Hoshiarpur Murder
बेटी की शादी थी, पिता ने सारी तैयारियां कर ली थीं लेकिन एक रात पहले उससे ऐसी गलती हुई कि पूरी गली में मातम छा गया। देखिए
 
विज्ञापन

2 of 6
Hoshiarpur Murder
मामला पंजाब के होशियारपुर का है। जहां के छत्ता बाजार शीतला मंदिर निवासी अशोक खोसला शोकी की बेटी की 11 फरवरी को शादी थी। इस उपलक्ष्य में 10 फरवरी को जागो एवं डीजे पार्टी रखी गई थी। जागो जब मोहल्ले की अलग-अलग गलियों से घूम कर घर के समीप पहुंची तो डीजे पर डांस शुरू हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
Hoshiarpur Murder
इस दौरान अशोक खोसला व उसके एक दोस्त ने रिवाल्वर एवं दोनाली निकाली और फायर करने शुरू कर दिए। इसी बीच एक गोली अशोक शोकी के पड़ोस में रहने वाले चरनजीत अरोड़ा की बेटी साक्षी अरोड़ा के सिर में जा लगी। वह छत पर खड़ी होकर डीजे पर चल रहा डांस देख रही थी।

4 of 6
Hoshiarpur Murder
गोली लगने से घायल साक्षी स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साक्षी अरोड़ा एमबीए की छात्रा थी। वह जालंधर कैंट में एक कालेज में पढ़ाई कर रही थी। 19 फरवरी से साक्षी की परीक्षा शुरू होने वाली थी। 
विज्ञापन

5 of 6
Hoshiarpur Murder
घटना का पता चलते ही डीएसपी (सिटी) सुखविंदर सिंह ने थानी सिटी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डीएसपी ने बताया अशोक शोकी को गिरफ्तार कर लिया था। उसका दोस्त फरार है। हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hoshiarpur Murder
उन्होंने बताया अभी तक यह साफ नहीं हो पाया था कि साक्षी को लगने वाली गोली रिवाल्वर व दोनाली से चली थी। सिविल अस्पताल में डॉक्टर जसविंदर सिंह और डॉक्टर खुशवीर सिंह की टीम ने साक्षी के शव का पोस्टमार्टम किया। बताया गया शव से दुनाली के छर्रे मिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें