सोशल मीडिया का सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म अब अनसोशल होता जा रहा है। लोग इसे अब बदला और बदनाम करने के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला हाल ही में सामने आया है जिसे हर एक फेसबुक यूजर को पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
दरअसल, पंजाब के लुधियाना में एक युवती के नाम से फेक आईडी एक युवक ने बनाई। इतना ही नहीं कवर इमेज पर युवती के भाई की फोटो लगा दी और अश्लील फोटो डाल दी। आरोपी ने युवती और उसके भाई को बदनाम करने की साजिश के तहत ये आईडी बनाई।
विज्ञापन
3 of 5
जब पीड़ित युवती और उसके भाई को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को दी। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर थाना साहनेवाल पुलिस ने भाई की शिकायत पर जालंधर के लांबड़ा निवासी रवि कुमार के खिलाफ आईटी एक्ट और कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
4 of 5
युवती के भाई की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक सोशल मीडिया फेसबुक पर उसकी बहन ने अपने नाम की आईडी बना रखी है। आरोपी ने वहां से सारी जानकारी चुराकर उसकी बहन के नाम की दूसरी जाली आईडी तैयार कर दी और उसके कवर पेज पर शिकायतकर्ता की फोटो लगा दी। उसके बाद दोनों को बदनाम करने के लिए आरोपी ने उस आईडी पर अश्लील फोटो डाल दी।
जब दोनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच साइबर क्राइम विभाग की ओर से की गई है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।