फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी नहीं बेटा चाहिए, इस चाहत में किया गया ये कांड झकझोर कर रख देगा...

Wed, 28 Jun 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
विज्ञापन
1 of 7
भ्रूण हत्या
बेटी नहीं बेटा चाहिए, इस चाहत में किया गया ये कांड आपको झकझोर कर रख देगा। पूरे देश और देशवासियों के लिए यह एक शर्मनाक घटना है, देखिए।
 
विज्ञापन

2 of 7
भ्रूण हत्या
घटना पंजाब के लुधियाना की है। जगरांव के गांव जंडी में ससुराल वालों की बेटी से नफरत विवाहिता की जिंदगी पर भारी पड़ गई। पत्नी गर्भ में लड़की होने की बात पर भड़के पति ने अपने भाई के साथ मिलकर पत्नी का गर्भपात कर दिया। इससे महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। दोनों की मौत होने से घबराए भाइयों ने लाश फ्रिज में रख दी।
विज्ञापन

3 of 7
भ्रूण हत्या
जानकारी के मुताबिक गांव जंडी वासी रविंदर सिंह की पत्नी मनजीत कौर की ढाई साल की एक बेटी थी। पहली लड़की के जन्म से ही पति समेत ससुर परिवार खफा था। मनजीत कौर अब दोबारा गर्भवती थी। दोबारा बेटी न हो जाए, इस डर से परिवार ने लिंग निर्धारण टेस्ट करवाया। इसमें गर्भ में बच्ची होने की बात सामने आने पर पति रविंदर सिंह और उसका बड़ा भाई मनविंदर सिंह भड़क गए।

4 of 7
भ्रूण हत्या
फिर दोनों ने मनजीत कौर का गर्भपात करवाने का फैसला लिया। रविवार रात दोनों खुद ही मनजीत का गर्भपात करने में जुट गए। इस दौरान ज्यादा खून बह जाने के कारण मनजीत की मौके पर ही मौत हो गई। गर्भपात से गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गई। मनजीत के परिजनों ने हाल चाल जानने को फोन किया तो पहले कहा कि मनजीत बीमार है, फिर कह दिया कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
भ्रूण हत्या
यह सुनकर मनजीत के पिता पूर्व फौजी रविंदर सिंह पुलिस को लेकर जंडी पहुंचे तो सारी बात खुलकर सामने आई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविंदर और मनविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि थाना सिधवांबेट के प्रभारी परमजीत सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि जांच में गर्भपात करने का मामला सामने आया है। गर्भपात करने में कौन कौन शामिल है, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
भ्रूण हत्या
गांव आसी कलां निवासी पूर्व फौजी रविंदर सिंह की बेटी मनजीत कौर ने जात-पात को ठोकर मारकर जंडी के रविंदर सिंह से लव मैरिज की थी। जब मनजीत पहली बार मां बनी और बेटी पैदा हुई तो ससुराल वाले नाराज हुए। उसके बाद से वे मनजीत के साथ झगड़ते रहते थे। दो बार उसे लड़ाई के कारण घर से निकाला गया। इस संबंध में उनका वुमन सेल में केस भी चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भ्रूण हत्या
पंचायती राजीनामा के बाद मनजीत कौर को उसके पति रविंदर सिंह के साथ भेज दिया था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस बार मेरी बेटी दुनिया से ही चली जाएगी। पिता के अनुसार, मनजीत कौर चार माह की गर्भवती थी। वह फोन करती थी तो बताती थी कि उसका जेठ और पति लिंग जांच करवाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लड़की होने पर उसका गर्भपात करवाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें